'धुरंधर 42 दिन तक चल गई तो हम समझ रहे हैं बहुत बड़ी हिट है, लेकिन शोले...': राकेश बेदी

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Rakesh Bedi Talks about Sholay: राकेश बेदी ने धुरंधर 2 और साल 1975 की सबसे बड़ी हिट शोले की सफलता को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि धुरंधर 42 दिल चल गई तो हम समझ रहे बहुत बड़ी हिट है, लेकिन शोले 5 साल तक चली थी। 

'धुरंधर 42 दिन तक चल गई तो हम समझ रहे हैं बहुत बड़ी हिट है, लेकिन शोले...': राकेश बेदी

धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। आदित्य धर की धुरंधर फ्रेंचाइजी की गिनती अब हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फिल्मों में होने लगी है। हर जगह फिल्म और फिल्मों के कलाकार की चर्चा हो रही है। बॉलीवुड में कुछ और ऐसी फिल्में शामिल हैं जिन्हें आइकॉनिक का दर्जा प्राप्त है। इस लिस्ट में साल 1975 में रिलीज हुई शोले का नाम भी आता है। अब धुरंधर में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी ने शोले और धुरंधर की सफलता को लेकर बात की है।

शोले के बारे में क्यों की राकेश बेदी ने बात?

Mashable India के साथ खास बातचीत में राकेश बेदी ने दोनों फिल्मों की सफलता को लेकर बात की है। राकेश बेदी से पूछा गया कि उन्होंने कहा था कि उन्हें FTII से कॉलेज प्लेसमेंट मिला था। इसी सवाल पर राकेश बेदी ने शोले की बात की। उन्होंने कहा कि प्लेसमेंट की बात है 1976 की और शोले रिलीज हुई थी साल 1975 में।

शोले और धुरंधर की सफलता पर क्या बोले राकेश बेदी?

राकेश बेदी ने कहा कि शोले चल रही थी बहुत। उन्होंने कहा, "शोले चल रही थी जोरों पर पूरे देश में। आज की डेट में धुरंधर को आज कितने दिन हो गए, 40 दिन...बिल्कुल सटीक 42 दिन हो गए। 42 दिनों में धुरंधर ने दुनियाभर में कितना धंधा किया। मतलब 42 दिनों तक चल गई फिल्म तो हम समझ रहे हैं बहुत बड़ी हिट है। लेकिन शोले तो पांच साल चली थी।"

राकेश बेदी बोले- तब थिएटर्स कम होते थे

इसपर शो के होस्ट ने कहा कि लोगों ने देखी भी तो पांच-पांच, 10-10, 15-15 बार थी। इस पर राकेश बेदी ने कहा कि तब बात अलग थी। तब थिएटर भी इतने नहीं होते थे। आज थिएटर्स बहुत ज्यादा हैं। तब तो पूरे देश में 500-600 थिएटर पूरे देश में थे। आज मतलब 1000 थिएटर्स हैं।

कब रिलीज हुई थी 1975 की ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले?

शोले 15 अगस्त, 1975 को रिलीज हुई थी। फिल्म में धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जया भादुरी, संजीव कुमार और अमजद खान जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म ने उस वक्त में करीब 15 करोड़ की कमाई की थी और भारतीय सिनेमा के इतिहास की पहली ऐसी फिल्म थी जिसने सिल्वर जुबली मनाई थी। फिल्म को रमेश सिप्पी ने डायरेक्ट किया था। वहीं, फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी इंडस्ट्री की ऐतिहासिक जोड़ी सलीम-जावेद ने। इस फिल्म का म्यूजिक तैयार किया था आरडी बर्मन ने।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।