नाखून मारे, चिकोटी काटी और एक बार बिस्तर पर...', मौसमी चटर्जी को लेकर इस एक्टर ने सालों बाद किया खुलासा
राजू ने कई फिल्मों में काम किया है। ऐसे में अब राजू ने अपने हालिया इंटरव्यू में मौसमी चटर्जी के साथ बचपन के सबसे मुश्किल एक्सपीरियंस को शेयर किया। राजू उस ये भी बताया कि वो मौसमी की एक हरकत से काफी डर गए थे कि वह उन्हें कभी पसंद नहीं आईं।

70 के दशक का वो बच्चा जिसने अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीता। इस चाइल्ड आर्टिस्ट ने उन्होंने हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन से लेकर जितेंद्र और मौसमी चटर्जी सहित उस दौर के लगभग सभी स्टार्स के साथ काम किया। अब आप सोच रहे होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं तो बता दें कि हम बात कर रहे हैं राजू श्रेष्ठ की। राजू ने कई फिल्मों में काम किया है। ऐसे में अब राजू ने अपने हालिया इंटरव्यू में मौसमी चटर्जी के साथ बचपन के सबसे मुश्किल एक्सपीरियंस को शेयर किया। राजू उस ये भी बताया कि वो मौसमी की एक हरकत से काफी डर गए थे कि वह उन्हें कभी पसंद नहीं आईं।
मौसमी चटर्जी संग काम का रहा बुरा अनुभव
राजू श्रेष्ठ ने हाल ही में सिद्धार्थ कानन को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान राजू ने बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 1969 में की थी। उस वक्त उनकी उम्र महज तीन साल थी। इसके बाद उन्होंने साल 1975 में पहली बार मौसमी चटर्जी के साथ फिल्म 'दो झूठ' में काम किया तब वह 9 साल के थे। उन्होंने मौसमी संग काम के बुरे एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहा, 'मुझसे अगर कोई पूछता है कि किस स्टार संग काम करना मेरे लिए सबसे ज्यादा मुश्किल रहा, तो मैं मौसमी चटर्जी का नाम लूंगा। पहली बात तो ये कि एक्ट्रेस के तौर पर मैं उन्हें कभी समझ ही नहीं पाया। उन्होंने कभी अपने डिक्शन पर काम नहीं किया और बंगाली लहजे में ही अपनी लाइनें बोलती थीं। मुझे वह कभी पसंद नहीं आईं।'
नाखूनों से नोंचा और चिकोटी काटी
राजू ने मौसमी संग फिल्म 'दो झूठ' फिल्म का वाकया शेयर करते हुए कहा, 'हम 'दो झूठ' नाम की एक फिल्म में काम कर रहे थे। इस मूवी में मेरे साथ मौसमी चटर्जी और विनोद मेहरा लीड रोल में थे। उस समय मैं फिल्मों में काफी एक्टिव था। मौसमी के साथ यह मेरा पहला काम था। फिल्म के एक सीन में वो मुझे बोर्डिंग स्कूल छोड़ने जा रही थीं और मुझे विरोध करते हुए रोना था। उन्होंने सोचा कि मैं रोऊंगा नहीं, इसलिए उन्होंने मुझे चिकोटी काटना शुरू कर दिया। उनके नाखून लंबे थे तो वो जब मुझे नोंच रही थीं तो मुझे बहुत दर्द हुआ। मैं उस वक्त बहुत छोटा था।'
'मैंने मम्मी को दिखाया कि आंटी ने नाखूनों से खरोंचा'
राजू श्रेष्ठ ने आगे बताया, 'उस सीन के लिए मेरे पास ग्लिसरीन तैयार था, लेकिन जब उन्होंने (मौसमी चटर्जी) मुझे चिकोटी काटी, तो मैं सचमुच रोने लगा। मैं उस उम्र में भी इतना प्रोफेशनल था कि कभी भी अपने डायलॉग नहीं भूलता था, लेकिन सीन कटने के बाद मैं और भी ज्यादा रोने लगा। मैंने अपनी मां को दिखाया कि उन्होंने ने मुझे नाखूनों से खरोंचा है। मेरी मां ने डायरेक्टर से शिकायत की, जिसने उनसे सवाल किया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा था कि वह रोएगा नहीं। रीटेक से बचने के लिए मैंने उसे चिकोटी काटी।'
'जोर से मारा और बिस्तर पर पटका'
इंटरव्यू में राजू श्रेष्ठ ने मौसमी संग और बुरे वाकया का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मौसमी संग उन्होंने दोबारा साल 1978 में फिल्म 'तुम्हारी कसम' में काम किया। इस मूवी में उनके साथ जितेंद्र भी लीड रोल में थे। उन्होंने बताया, 'फिल्म 'तुम्हारी कसम' के एक सीन में मौसमी को मुझे एक सीन में पीटते हुए घर घसीटकर ले जाना था और फिर बिना गद्दे वाले बिस्तर पर फेंकना था। मैंने उनसे धीरे से धक्का देने का रिक्वेस्ट किया। यही नहीं मैंने उन्हें ये भी कहा कि मैं गिरते वक्त खुद संभाल लूंगा। वह मान गईं, लेकिन फिर उन्होंने मुझे सचमुच मारा और जोर से फेंक दिया। मुझे बहुत चोट लगी। मेरी हड्डियां दुख रही थीं और मैं बहुत रोया। मैंने उनसे पूछा भी, 'आंटी, आपको क्या हुआ है? वह बस मुस्कुराई और चली गईं। मैं इस घटना के बाद बुरी तरह से डर गया था कि जब भी हमें पता चलता कि उनके साथ काम करना है मैं डर जाता था।'
राजू श्रेष्ठ ने फिल्मों में किया काम हासिल केए अवॉर्ड्स
राजू श्रेष्ठ के करियर की बात करें, तो उन्होंने अभी तक कम से कम 200 फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया है। फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'बावर्ची', 'परिचय', 'चितचोर' और 'किताब' जैसी फिल्मों में खूब पसंद किया गया था। यही नहीं, उन्हें फिल्म 'चितचोर' के लिए बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवॉर्ड भी जीता था। उनके टीवी सीरियल की बात करें तो उन्होंने 'चुनौती', 'जय हनुमान', 'अदालत', 'सीआईडी', 'बानी: इश्क दा कलमा', 'भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप', 'जिद्दी दिल माने ना' और 'टीवी बीवी और मैं' जैसे शोज में काम किया।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


