राजपाल यादव जल्द करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, इंडस्ट्री के लोगों से मिली मदद पर कर सकते हैं बात
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को आज बेल पर रिहाई मिल है। जेल से बाहर आने के बाद एक्टर प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं। इस प्रेस कांफ्रेंस में एक्टर फिल्म इंडस्ट्री से मिली मदद के बारे में बात करते नजर आ सकते हैं।

राजपाल यादव को आज दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम बेल मिल गई है। 5 फरवरी से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद एक्टर को 1।5 करोड़ रुपए जमा करने के बाद बेल पर रिहा कर दिया गया है। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर जल्द एक प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते नजर आएंगे। साथ ही उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जो सपोर्ट मिला उस बारे में भी बात करते दिख सकते हैं। राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने एक्टर के बेल मिलने की जानकारी देते हुए प्रेस कांफ्रेंस करने की बात कही।
प्रेस कांफ्रेंस करेंगे राजपाल यादव
राजपाल यादव को आज 16 फरवरी को डेढ़ करोड़ रुपए जमा करवाने पर बेल पर रिहा कर दिया गया। इस मामले में मैनेजर गोल्डी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, 'हां ये सही है राजपाल सर को बेल मिल गई है। ये हमारे लिए आनंद का पल है, खुशी भरा दिन है हमारे लिए’। आगे गोल्डी ने प्रेस कांफ्रेंस के बारे में बात करते हुए कहा, 'इस पूरे मामले पर बात करने के लिए वो जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। ये एक या दो दिनों में होगा। तब तक हम ज्यादा कुछ नहीं कह सकते'।
9 करोड़ के लोन में फंसे
बता दें, राजपाल यादव पर 9 करोड़ का कर्जा है। इसी लोन को चुकाने के लिए एक्टर ने कई चेक दिए जो बाउंस हो गए। चेक बाउंस मामले में एक्टर को पहले भी जेल की हवा खानी पड़ी थी। इस बार 4 फरवरी को कोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने का आदेश दिया था। एक्टर ने 5 फरवरी को दिल्ली पुलिस को सरेंडर कर दिया था। लेकिन इसी दौरान एक्टर का बयान सामने आया जिसने पूरे देश और खास कर इंडस्ट्री के उनके साथी कलाकार के मन में हमदर्दी पैदा कर दी।
राजपाल यादव को इन सेलेब्स से मिली मदद
राजपाल यादव ने जेल जाने से पहले कहा था कि उनके पास पैसे नहीं है। कोई दोस्त भी नहीं और उन्हें अकेले इस संकट से निपटना है। ये बयान सामने आते ही सोनू सूद ने एक्टर को एक रोल ऑफर किया और अन्य कलाकारों से भी मदद करने की बात कही। फिर जो सिलसिला चला वो अब तक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोनू सूद के बाद गुरमीत चौधरी, प्रोड्यूसर इंद्रजीत, गुरु रंधावा, तेज प्रताप सिंह, अजय देवगन, वरुण धवन, सलमान खान, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, KRK और बिजनेस जगत से येस मेडम के सीईओ आगे आए थे। कईयों ने एक्टर को काम भी ऑफर किया है। आने वाले समय में राजपाल यादव इन प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



