राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव का पहला बयान आया, बोलीं-मदद करने वालों का शुक्रिया
राजपाल यादव को मिल रही मदद पर एक्टर की पत्नी राधा यादव का पहला बयान सामने आया है। राधा ने बताया कि इंडस्ट्री के लोग मदद के लिए सामने आए हैं। राधा ने आभार जताया है। राजपाल यादव को इंडस्ट्री के लोगों से लगातार मदद मिल रही है।

राजपाल यादव को फिल्म इंडस्ट्री से सपोर्ट मिल रहा है। कई सेलेब्रिटीज ने उन्हें काम देने की बात कही है। अब इस पूरे मामले पर एक्टर की पत्नी राधा यादव का पहला रिएक्शन सामने आया है। राधा ने बताया है कि इंडस्ट्री से लोग उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। कोर्ट के आदेश के बाद एक्टर ने खुद को सरेंडर किया था। एक्टर का बयान वायरल होने के बाद सोनू सूद ने इंडस्ट्री के लोगों से मदद करने की अपील की थी। इस मुहिम के बाद सलमान खान, अजय देवगन, गुरमीत चौधरी समेत कई सेलिब्रिटीज ने मदद का आश्वासन दिया। एक्टर की पत्नी ने आभार जताया है।
राजपाल यादव की पत्नी राधा का बयान
पीटीआई से बातचीत में राधा ने कहा, 'हर कोई उनके साथ खड़ा है। इंडस्ट्री बहुत सपोर्टिव रही है। मदद के लिए आगे आने वाले लोगों का शुक्रिया'। राजपाल यादव की पत्नी इस पूरे मामले में पहली बार सामने आई और ये बयान दिया है।
इमोशनल हो गए थे राजपाल
राजपाल यादव ने कोर्ट के आदेश के बाद खुद को सरेंडर कर दिया था। लेकिन जेल जाने से पहले दिया गया उनका बयान वायरल हो गया। एक्टर ने इमोशनल होते हुए न्यूज एक्स से कहा था, ‘सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। और कोई उपाय नहीं दिखता। सर, यहां हम अकेले हैं। कोई दोस्त नहीं है। मुझे इस संकट से अकेले ही डील करना है'।
सोनू सूद ने की मदद की शुरुआत
राजपाल यादव का ये बयान सामने आने के बाद सोनू सूद ने मदद की अपील शुरू की। एक्टर ने राजपाल को काम के बदले पैसे दिए। बाद में गुरमीत चौधरी ने मदद करते हुए अन्य लोगों से भी आगे आने की अपील की। कमाल राशिद खान ने 10 लाख देने की बात कही। राव इंदरजीत ने 1.11 करोड़ रुपए दिए। पॉलिटिशियन तेज प्रताप यादव ने 11 लाख देने की बात कही है। गुरु रंधावा ने भी एडवांस पैसे भेज दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन ने भी राजपाल यादव की मदद के लिए कदम उठाए हैं।
ये है पूरा मामला
बता दें, राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में जेल में बंद हैं। एक्टर ने साल 2010 में फिल्म बनाने के लिए 5 करोड़ का कर्जा लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के बाद एक्टर पैसे चुका नहीं पाए। साल 2018 में चेक बाउंस का केस हुआ और इतने सालों में कर्जा इंटरेस्ट के साथ 9 करोड़ तक पहुंच गया। इंडस्ट्री से एक्टर को सपोर्ट मिल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द एक्टर की बेल की सुनवाई होगी।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




