राजपाल यादव हुए जेल से रिहा, बोले- देश का हर बच्चा और बूढ़े ने मुझे प्यार दिया तभी तो मैं…

Feb 17, 2026 06:56 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

राजपाल यादव जेल से रिहा हो गए हैं और बाहर आने के बाद राजपाल ने सबसे पहले मीडिया से बात की। इस दौरान राजपाल ने सभी को थैंक्यू कहा सपोर्ट करने के लिए।

राजपाल यादव हुए जेल से रिहा, बोले- देश का हर बच्चा और बूढ़े ने मुझे प्यार दिया तभी तो मैं…

राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में चिहाड़ जेल में बंद थे और अब मंगलवार को एक्टर जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर आने के बाद एक्टर ने मीडिया से बात की और सपोर्ट करने वालों को थैंक्यू कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों का उन पर प्यार औप विश्वास बरकरार है और साथ ही उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन लोगों को भी थैंक्यू कहा है जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया।

बड़े-बूढ़ों का प्यार मिला है

राजपाल ने कहा, 'कोई भी लीगल जानकारी ली तो तो आप वकील साहब से ले सकते हैं। लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि मुझे बॉलीवुड में 30 साल हो जाएंगे साल 2027 में। देश के सभी लोग, बच्चे, बड़ा और बूढ़े मेरे साथ हैं तभी तो मैं 200-250 फिल्में कर पाया हूं।। भारतीय सिनेमा का बच्चा-बूढ़ा नौजवान मेरे साथ था और है। वो मेरे कलेजे के टुकड़े हैं।'

जब जहां कोर्ट आदेश देगा, वहीं आऊंगा

राजपाल ने आगे कहा, ‘मैं हमेशा सच्चा रहा हूं जब-जब हाई कोर्ट ने मुझे आदेश दिए मैं हाजिर हुआ और आगे भी जब-जब जहां आदेश देंगे मैं वही आऊंगा। जितने लोग सोशल मीडिया से प्यार कर रहे हैं। मुझे लग रहा है 100-150 करोड़ लोगों का प्यार मेरी तरफ है। मेरे बॉलीवुड ने मुझे सपोर्ट किया।’

18 मार्ट तक अंतरिम जमानत

दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दी है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने राजपाल को 1 लाख रुपये की जमानत राशि जमा करने और एक जमानती पेश करने की शर्त पर अंतरिम जमानत दे दी। इससे पहले सुनवाई के दौरान, अदालत ने राजपाल को अंतरिम जमानत के लिए दोपहर 3 बजे तक 1.5 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया था।

शिकायतकर्ता, एम/एस मुरली प्रोजेक्ट के वकील द्वारा यह पुष्टि किए जाने के बाद कि राजपाल ने बाउंस हुए चेक की राशि के बदले कंपनी के बैंक खातों में राशि जमा कर दी थी, जमानत मंजूर कर ली गई।

क्या है मामला

राजपाल के केस के बारे में बात करें तो साल 2010 में राजपाल ने 5 करोड़ का लोन लिया था दिल्ली बेस्ड मुर्ली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटिड से, अपने डेब्यू प्रोजेक्ट्स के लिए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं और इसके बाद दोनों की लीगल बैटल चली। हालांकि इस दौरान राजपाल को बॉलीवुड सेलेब्स का खूब सपोर्ट मिला। कई एक्टर्स और सेलेब्स ने राजपाल को पैसों की मदद की है। राजपाल की पत्नी ने सभी को थैंक्यू भी कहा था।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।