जेल में स्मोकिंग रूम चाहते हैं राजपाल यादव, बोले- जैसे रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर सुविधाएं हैं

Feb 18, 2026 09:23 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने हाल में जेल में स्मोकिंग रूम की शुरुआत करने की बात कही है। साथ ही ये भी कहा कि जेल को सुधार गृह के रूप में देखा जाना चाहिए। राजपाल का ये बयान अब वायरल हो रहा है।

जेल में स्मोकिंग रूम चाहते हैं राजपाल यादव, बोले- जैसे रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर सुविधाएं हैं

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव हाल में अंतरिम जमानत पर जेल से रिहा हुए हैं। एक्टर को चेक बाउंस मामले में जेल जाना पड़ा था। एक्टर पर 9 करोड़ का कर्जा था और उनकी मदद के लिए फिल्म इंडस्ट्री के साथी कलाकार सामने आए थे। जमानत मिलने के बाद राजपाल ने अपनी इंडस्ट्री का शुक्रिया किया। अब राजपाल यादव को लेकर एक ताजा खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्टर ने जेल अथॉरिटी से परिसर में एक स्मोकिंग रूम शुरू करने की बात कही है।

जेल में स्मोकिंग रूम चाहते हैं राजपाल यादव

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक राजपाल यादव ने शाहजहांपुर के अपने पैतृक गांव से बात करते हुए कहा कि रेलवे स्टेशनों, एयरपोर्ट्स पर जिस तरह स्मोकिंग के लिए सुविधाएं हैं वो जेलों के अंदर भी होनी चाहिए। एक्टर ने आगे कहा कि जेल को सुधार गृह के रूप में देखा जाना चाहिए जहां कैदियों को बदलाव के लिए मौके दिए जाएं। लेकिन जो लोग सुधरने के लिए तैयार नहीं हैं उनके लिए कानून सबसे ऊपर रहेगा। राजपाल ने बताया कि उनके घर में शादी है इसलिए वो अगले एकाध दिनों तक मीडिया में कोई बयान नहीं देंगे। लेकिन वो मीडिया के सामने जरूर पेश होंगे।

चेक बाउंस मामले में गए थे जेल

बता दें, राजपाल यादव ने साल 2010 में अपनी फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए 5 करोड़ का लोन लिया था। 11 करोड़ के बजट में फिल्म बनाई। लेकिन दुर्भाग्य से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इसके बाद एक्टर 5 करोड़ का लोन नहीं चुका पाए। इसी मामले में चेक बाउंस हुए और एक्टर पर केस हो गया। पहली बार 2018 में उन्हें जेल की सजाई सुनाई गई। उसके बाद मामला कई बार कोर्ट पहुंचा। अंत में दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्टर को सरेंडर करने का आदेश दिया।

सेलेब्रिटी से मिली मदद

दिल्ली हाईकोर्ट ने 4 फरवरी सरेंडर करने का आदेश दिया और 5 फरवरी को एक्टर खुद दिल्ली पहुंच गए। राजपाल की मदद के लिए सोनू सूद आगे आए और एक्टर को फिल्म ऑफर की। लोन चुकाने के लिए गुरु रंधावा, गुरमीत चौधरी, विजेंद्र, सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, यस मैडम के सीईओ, राय इंद्रजीत समेत कई सेलिब्रिटीज आगे आए। इस मामले में हाल में राजपाल यादव को बेल मिल गई। एक्टर ने अपने सभी फैंस, इंडस्ट्री के लोगों का शुक्रिया अदा किया।

लोन चुकाने की करेंगे कोशिश

जेल से बाहर आने के अब्द एक्टर अपना लोन चुकाने की कोशिश में लगेंगे। एक्टर को कई नई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स के ऑफर आए हैं। इसके साथ ही कईयों ने उन्हें एडवांस पेमेंट करने की बात कही है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि एक्टर जल्द अपना लोन चुका पाएंगे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।