'मैं इसलिए जेल नहीं गया था कि मेरे पास पैसे नहीं हैं', राजपाल यादव ने बताया क्या था पूरा मामला

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राजपाल यादव ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने जेल जाने को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि वो इसलिए जेल नहीं गए थे कि उनके पास पैसे नहीं हैं। मामला जितना दिखता है उससे ज्यादा उलझा हुआ था। आइए जानते हैं राजपाल यादव ने क्या बताया। 

Rajpal Yadav

भूत बंगला की रिलीज से कुछ महीने पहले राजपाल यादव एक चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल गए थे। उनके जेल जाने के बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की बहस छिड़ गई थी कि एक एक्टर जो इतने सालों से काम कर रहा है, क्या उसके पास देने के लिए 5 करोड़ रुपये भी नहीं हैं? अब इस बारे में भूत बंगला एक्टर राजपाल यादव ने बताया कि वो इसलिए जेल नहीं गए थे क्योंकि उनके पास पैसे नहीं थे। मामला जितना सिंपल दिखता है, उससे ज्यादा उलझा हुआ है।

अपने जेल जाने पर क्या बोले राजपाल यादव

शुभांकर मिश्रा के साथ खास बातचीत में राजपाल यादव ने इस पूरे मामले को लेकर बात की। उन्होंने इस धारणा को लेकर बात की कि इतनी बड़ी फिल्मोग्राफी वाले एक्टर को 5 करोड़ भरने में समस्या नहीं होनी चाहिए।

5 करोड़ की बात होती तो 2012 में ही केस सुलझ जाता

राजपाल यादव ने कहा, “यही सवाल है...जिस दिन लोग ये समझ जाएंगे, उन लोगों को मेरा पूरा केस समझ आ जाएगा...मैं इसलिए जेल नहीं गया था कि मेरे पास पैसे नहीं थे। ये एक बड़ा सिद्धांत से जुड़ा मामला था।” उन्होंने आगे कहा कि अगर बात सिर्फ 5 करोड़ की होती तो ये मामला साल 2012 में सुलझ जाता।

राजपाल यादव बोले- फिल्म को रिलीज होने देना चाहिए

अपने केस को समझाते हुए राजपाल यादव ने बताया, "ये 5 करोड़ का मसला होता तो 2012 में निपट जाता। इस 5 करोड़ ने 17 करोड़ को डुबाने का काम किया है।" राजपाल यादव ने उस फिल्म के बारे में भी बात की जिसकी वजह से राजपाल यादव इस पूरे मामले में फंसे। उन्होंने कहा, “12 करोड़ पहले ही खर्च हो चुका है...उस प्रोजेक्ट की कीमत अब 22 करोड़ हो गई है...अगर दुश्मन भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं, उन्हें इसे रिलीज होने देना चाहिए। दर्शकों को तय करने देना चाहिए।”

खुद को फ्रॉड कहे जाने पर क्या बोले भूत बंगला एक्टर?

इस मामले के दौरान राजपाल यादव पर फ्रॉड का टैग भी लगा। इस बारे में बात करते हुए राजपाल यादव ने कहा, "फिल्म इंडस्ट्री में 100 में से 20 फिल्में चलती हैं और 80 फेल हो जाती हैं, इसका ये मतलब नहीं है कि फ्रॉड हुआ है। इस बातचीत के दौरान राजपाल यादव ने कहा कि उन्हें भारतीय न्याय व्यवस्था में पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई उन्होंने शुरू नहीं की थी, लेकिन ये मेरी वजह से खत्म होगी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडराजपाल ने बताया क्यों गए थे जेल? बोले- 5 करोड़ का मसला होता तो 2012 में ही…