अगर 100-200 लोगों से पैसे लिए हैं तो...: करोड़ों के विवाद के बीच राजपाल यादव ने बोल दी यह बड़ी बात
राजपाल यादव का कहना है कि भले ही उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा है, लेकिन आज भी कोई उन्हें खरीद नहीं सकता चाहे कोई उन्हें 100 करोड़ दे या 200 करोड़।

राजपाल यादव कुछ समय से चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने किसी से पैसे लिए थे, लेकिन अभी तक एक्टर ने उनके पैसे नहीं दिए और फिर एक्टर को जेल तक जाना पड़ा था। अब राजपाल ने हाल ही में कहा कि भले ही उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, लेकिन वह हमेशा इंडियन सिनेमा के लिए कमिटिड रहेंगे और उन्हें कोई भी खरीद नहीं सकता है।
राजपाल बोले- मुझे कोई नहीं खरीद सकता
राजपाल ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘मैं अपने करियर को लेकर डेडिकेटेड हूं। मैं इंडियन सिनेमा का आर्ट स्टूडेंट हूं। अगर मैंने पिछले 30-40 सालों में अगर 100-200 लोगों से पैसे लिए हैं तो वो उनके घर पहुंच जाएंगे। लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि जब फंड मुश्किल में हो, तो वे कलाकार के पूरे बायो-डेटा पर दांव कैसे लगा सकते हैं? राजपाल यादव चाहे मुश्किल में हो या अच्छे समय में हो, तब भी एयरपोर्ट पर उसके साथ लोग 500 सेल्फी लेते हैं। राजपाल एक जिम्मेदार एक्टर है। मुझे कोई भी 5,10, 100 या 200 करोड़ में भी नहीं खरीद सकता क्योंकि मैं बचपन से आर्ट के लिए बिका हुआ हूं। कोई भी मुझे पैसे में नहीं खरीद सकता।’
राजपाल बोले खुद को पहचानना है क्या सही क्या गलत
राजपाल ने आगे कहा, 'हम भरत मुनि के शिष्य हैं। उनके प्ले सुनकर हम बड़े हुए हैं। मुझे एक लाइन हमेशा याद रहती है तो दादा जी ने बताई थी कि लाइफ एक जर्नी है, एक स्टेज है। हमारा यहां जन्म हुआ है और जब आप बड़े होते हो तो आप एक किरदार बन जाते हो। एक जर्नी शुरू होती है लाइफ और मौत के बीच। कुछ लोग 100 साल जीते हैं तो कुछ 75 साल। इस समय में आप खुद को पहचानें और देखें आपने क्या किया। आपने क्या सही किया और क्या गलत।'
राजपाल ने फिर खुद को थिएटर और फिल्मों का पंडित बताया। वह बोले, ‘मेरी लाइफ की जर्नी में एक्टिंग की दुनिया में मैं पंडित हूं थिएटर और फिल्मों का। चाहे आप कहो कि लॉस है, लेकिन 100 प्रतिशत है कि मैं कुछ तो करूंगा और आपको दूंगा ताकि आप देखें कि राजपाल ने 2000 से 2026 तक क्या काम किया है। शायद 1 या 2 साल लग जाएंगे। मैंने हमेशा का है कि मैंने कुछ खोया नहीं था। ना ही फिल्में बनाकर, ना घर बनाकर और ना करियर बनाकर।’
बता दें कि इसी साल जुलाई में दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल और उनकी पत्नी राधा राजपाल यादव को दोषी घोषित किया था।
राजपाल कई बार टाइम मांग रहे थे और जब राजपाल पैसे नहीं दे पाए तो उन्हें फिर जेल की सजा दी गई थी। कुछ दिन जेल रहने के बाद फिर राजपाल को अंतरिम राहत मिली थी।
राजपाल की प्रोफेशनल लाइफ
राजपाल की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आए थे जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, जैकी श्रॉफ समेत कई एक्टर्स लीड रोल में थे।

