राजपाल यादव को नहीं चाहिए सहानभूति, बोले- वक्त पूरा सच सामने लेकर आएगा
Rajpal Yadav Controversy: 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को बेल मिलने के बाद वो मीडिया में अपनी तरफ की कहानी बता रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड से मिली आर्थिक मदद को लेकर भी बात की है।

राजपाल यादव को 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में बेल मिलने के बाद वो मीडिया के सामने अपनी तरफ की कहानी रख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि अगर वो फ्रॉड होते तो उन्हें पिछले कुछ दशकों से फिल्मों में काम नहीं मिल रहा होता। उन्होंने कहा कि वो कोर्ट के सारे आदेशों को मान रहे हैं। इसी के साथ राजपाल यादव ने खुद को बॉलीवुड से मिल रही आर्थिक मदद के बारे में भी बात की है।
सहानभूति नहीं वक्त चाहिए
न्यूज एजेंसी एएनआई से खास बातचीत में राजपाल यादव ने कहा कि सब लोगों ने उन्हें हमेशा ही सहानभूति दी है, लेकिन सहानभूति से ज्यादा उन्हें वक्त चाहिए। उन्होंने कहा वक्त बहुत अच्छा जज होता है। जो भी हो, वक्त पूरा सच सामने लेकर आएगा। एक्टर ने कहा कि उनका न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने मुश्किल वक्त में साथ खड़े फैंस और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया.
राजपाल ने मांगा इंडस्ट्री में काम
इंडिया टीवी से बातचीत में राजपाल यादव ने कहा कि जिन लोगों ने उनकी मदद की है, वो उन्हें काम भी दे दें। राजपाल यादव ने कहा, “जिन्होंने मदद की है वो एक और मदद कर दें, किरदार मेरी मर्जी का और पैसा उनकी मर्जी का।”
राजपाल बोले- साल में 10 फिल्में करता हूं
ई टाइम्स से खास बातचीत में राजपाल यादव ने खुद को फ्रॉड कहे जाने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अगर वो फ्रॉड होते तो इंडस्ट्री में उन्हें काम नहीं मिलता। उन्होंने कहा, “मैं साल में कम से कम 10 फिल्में करता हूं। अगर मैं फ्रॉड होता तो मेरे साथ कोई काम क्यों करता?”
राजपाल यादव बोले- उन्हें दया नहीं चाहिए
राजपाल यादव ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि हर कोई उनके साथ है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो मदद मिली है वो उसका सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें दया नहीं चाहिए। उनसे जब उन्हें मिली आर्थिक मदद के अमाउंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने वो बताने से मना कर दिया।
बाकी कैदियों की तरह ही खाना खा रहे थे राजपाल यादव
बता दें, राजपाल यादव को 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में जेल हुई थी। राजपाल यादव ने खुद को सरेंडर किया था। जेल में कुछ दिन काटने के बाद अब राजपाल यादव जेल से बाहर हैं। जेल में बिताए अपने वक्त को याद करते हुए राजपाल यादव ने कहा कि वो जेल में वही खाना खा रहे थे जो बाकी सब खा रहे थे।
इन दो फिल्मों में नजर आएंगे राजपाल यादव
राजपाल यादव के काम की बात करें तो वो अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा, राजपाल यादव अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, तुषार कपूर और अरशद वारसी की फिल्म वेलकम टू जंगल में भी नजर आ सकते हैं। भूत बंगला की बात करें तो फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। वहीं, वेलकम टू जंगल के डायरेक्टर फरहाद सामजी हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



