'मुझे नेगेटिव तरीके से...', शाहरुख संग गलतफहमी की वजह से राजपाल के हाथ से छिन गया था ये रोल, इरफान के के हाथ लगी फिल्म

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

राजपाल अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में राजपाल यादव ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्हें एक गलतफहमी के कारण उन्हें शाहरुख खान की ओम शांति ओम में एक रोल गंवाना पड़ा था।

'मुझे नेगेटिव तरीके से...', शाहरुख संग गलतफहमी की वजह से राजपाल के हाथ से छिन गया था ये रोल, इरफान के के हाथ लगी फिल्म

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव बीते कुछ वक्त से लगातार सुर्खियों में रहे हैं। राजपाल चेक बाउंस केस को लेकर काफी खबरों में छाए रहे। ऐसे में इन दिनों राजपाल अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक बार फिर से राजपाल यादव, अक्षय कुमार के साथ अपनी कॉमेडी का जलवा दिखाते नजर आएंगे। हाल ही में राजपाल यादव ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्हें एक गलतफहमी के कारण उन्हें शाहरुख खान की ओम शांति ओम में एक रोल गंवाना पड़ा था। आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ था?

अनजाने में शाहरुख खान को 'नाराज' कर दिया था

राजपाल यादव ने हाल ही में टाइम्स नाऊ को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान राजपाल ने बताया कि पहले उन्हें प्रियदर्शन की फिल्म में बिल्लू बार्बर का रोल करना था। हालांकि, बाद में यह रोल इरफान खान ने किया। उन्होंने याद किया कि कैसे उन्हें एहसास हुआ कि ओम शांति ओम में एक रोल ठुकराने के बाद उन्होंने अनजाने में शाहरुख खान को 'नाराज' कर दिया था। राजपाल ने बताया कि उन्हें इस गलतफहमी के बारे में बिल्लू बार्बर के सेट पर पता चला।

शाहरुख और राजपाल के बीच हुई गलतफहमी

राजपाल यादव ने कहा, 'जूही चावला के भाई बिल्लू बार्बर का पूरा प्रोडक्शन देखते थे। वो शाम को बैठे थे और जब हम मिले तो वो मुझे गले मिले और बोले भाई (SRK) से मिल लेना। भाई आपको बहुत प्यार करते हैं। जब हम 'कल हो ना' हो में काम किया, तो शाहरुख भाई ने बोला था कभी एक लंबा, कोई बढ़िया ट्रैक करेंगे क्योंकि एक सीन में इतना मजा आया। मैंने कहा मैं तो दोपहर में ही मिला था, उन्होंने कहा थोड़ा कुछ कन्फ्यूजन है। 'कल हो ना हो', शाहरुख खान ने मुझसे कहा था कि किसी दिन हम साथ में एक लंबा, अच्छा ट्रैक करेंगे क्योंकि उन्हें मेरे साथ वो एक सीन करने में बहुत मजा आया था। मैंने कहा कि मैं उनसे उसी दोपहर मिला था। फिर उन्होंने कहा कि कुछ कन्फ्यूजन लग रहा है। मैंने पूछा क्या? बोले वो रोल उन्होंने आपके लिए लिखा था और वो आपने माना कर दिया ये कह कर कि टाइम नहीं है।'

मैं और शाहरुख खान गले मिले उसके बाद जैसे कोई लफड़ा ही नहीं

राजपाल ने याद किया कि उन्होंने तुरंत अपने मैनेजर को फोन करके पूछा कि क्या ऐसा कुछ हुआ है। उन्होंने कहा, 'उन्हें भी पता नहीं था। और मुझे भी नहीं पता था। नहीं। तो यह बॉलीवुड है इसमें ऐसे 10-20 किससे हो जाते हैं। और मैं और शाहरुख खान गले मिले उसके बाद जैसे कोई लफड़ा ही नहीं।'

चेक बाउंस केस

बता दें, राजपाल यादव ने साल 2010 में फिल्म बनाने के लिए 5 करोड़ का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप हो गई और पैसा डूब गया। ये लोन समय के साथ 9 करोड़ से ज्यादा तक पहुंच गया। इसी मामले में एक्टर पर चेक बाउंस का आरोप लगा और उन्हें जेल हुई। इस साल फरवरी में उन्हें करीब 10 दिन जेल में बिताने पड़े। जमानत पर रिहा हुए और अब भूत बंगला जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।