Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडrajpal yadav LIVE updates in Hindi cheque bounce case tihar jail bail hearing
Rajpal Yadav: राजपाल यादव को नहीं मिली बेल, जानें सोमवार तक क्यों टली सुनवाई

Rajpal Yadav: राजपाल यादव को नहीं मिली बेल, जानें सोमवार तक क्यों टली सुनवाई

संक्षेप:

Rajpal Yadav: राजपाल यादव आज रिहा नहीं हुए हैं। अब कोर्ट उनकी बेल पर सुनवाई सोमवार के दिन करेगी। ऐसे में इंडस्ट्री और उनके परिवार की नजर राजपाल यादव की बेल पर आने वाले कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई है।

Feb 12, 2026 03:10 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एक्टर राजपाल यादव सात दिनों से तिहाड़ जेल में हैं। आज (12 फरवरी, 2026) उनकी बेल पर सुनवाई हुई और कोर्ट ने उन्हें रिहा करने से मना कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि वे बेल पर आगे की सुनवाई सोमवार (16 फरवरी) को करेंगे। बता दें, इससे पहले राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने उम्मीद जताई थी कि आज राजपाल यादव बेल पर टेम्पररी रिहा हो जाएंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं।

राजपाल यादव कई सालों से इस कानूनी लड़ाई में फंसे हुए हैं। दरअसल, उनके कई सारे चेक बाउंस हो गए हैं। उन्हें लगभग 9 करोड़ रुपये के लोन चुकाना है। हालांकि वह कोर्ट के बार-बार समय देने पर भी लोन की किश्त नहीं चुका पाए। ऐसे में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें 4 फरवरी को सरेंडर करने का आदेश दिया था। हालांकि, राजपाल यादव ने 5 फरवरी को सरेंडर किया और तिहाड़ जेल के एक अधिकारी से रोते हुए कहा, ‘सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। और कोई उपाय भी नहीं दिख रहा… सर, यहां हम सब अकेले हैं। कोई दोस्त नहीं है। मुझे इस मुश्किल से अकेले ही निपटना होगा।’

LIVE Updates

3:06 PM - Rajpal Yadav Bail Live Update: सोमवार तक क्यों टली सुनवाई?

राजपाल यादव की जमानत अर्जी पर शिकायतकर्ता ने अपना जवाब दाखिल नहीं किया है। बार एंड बैंच की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने शिकायतकर्ता के वकील से कहा, ‘आपको जवाब दाखिल करना होगा। जब मैं फाइल देख रहा था, तो उसमें ऐसी कई बातें थीं जो हमें पता भी नहीं थीं। उन्होंने पहले आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी और सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कोई राहत नहीं दी थी। खैर, अब हम इस पर सोमवार को सुनवाई करेंगे।’

2:59 PM - Rajpal Yadav Bail Live Update: राजपाल यादव के वकील ने क्या कहा?

राजपाल यादव के वकील ने सुनवाई टलने से पहले कोर्ट में कहा था, ‘महोदय, मैंने अपने मुवक्किल (शिकायतकर्ता के वकील) से संपर्क करने का प्रयास किया था किंतु सफल नहीं हो सका। जमानत याचिका दायर की जा चुकी है, जिस पर विपक्षी दल का जवाब अपेक्षित है। मेरा निवेदन है कि मामले को सोमवार तक के लिए टाल दिया जाए, तब तक मैं मामले में आगे की तैयारी के साथ पेश होऊंगा।’

2:45 PM - Rajpal Yadav Bail Live Update: नहीं मिली बेल

राजपाल यादव को बेल नहीं मिली है। अब उनकी बेल पर सुनवाई सोमवार के दिन होगी।

2:15 PM - Rajpal Yadav Bail Live Update: अनूप जलोटा ने फाइनेंशियल मदद का ऐलान कियान

अनूप जलोटा, जो अभी एक कॉन्सर्ट के लिए US में हैं, उन्होंने राजपाल यादव को 5 लाख रुपये की फाइनेंशियल मदद देने का ऐलान किया है। उन्होंने एक वीडियो स्टेटमेंट के जरिए यह अनाउंसमेंट की और उम्मीद जताई है कि इंडस्ट्री से मिले पैसे से एक्टर को अपना कर्ज चुका पाने में कामयाब होंगे।

1:45 PM - Rajpal Yadav Bail Live Update: ‘आप जेल इसलिए गए हैं क्योंकि…’

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव से कहा, ‘आप जेल इसलिए गए हैं क्योंकि आपने अपना वादा पूरा नहीं किया।’ कोर्ट का कहना है कि उन्होंने कम से कम राजपाल यादव को दो दर्जन से ज्यादा मौके दिए, लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया।

1:30 PM - Rajpal Yadav Bail Live Update: बेल के लिए दिया शादी का हवाला

राजपाल यादव के परिवार में शादी का हवाला देते हुए बेल मांगी थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, जज ने इसपर कहा, ‘समस्या यह है कि मुझे आपसे सहानुभूति हो सकती है, लेकिन कानून तो कानून है।’

1:04 PM - Rajpal Yadav Bail Live Update: अब बेल पर सुनवाई दोपहर 2:30 बजे होगी

'मुरली प्रोजेक्ट्स' के वकील ने जमानत का विरोध किया। उन्होंने कहा कि राजपाल यादव का पक्ष अब यह दावा नहीं कर सकता कि उन्हें पिछली कार्यवाही के दौरान गुमराह (mislead) किया गया था। वकील ने दलील दी कि उस समय भी वही वकील (सीनियर एडवोकेट भास्कर उपाध्याय) यादव का प्रतिनिधित्व कर रहे थे जो अभी हैं। कोर्ट ने राजपाल यादव के वकील को स्पष्ट निर्देश लेकर आने को कहा है। कोर्ट ने यह भी संकेत दिया कि यदि बकाया राशि (Remaining Amount) जमा कर दी जाती है, तभी वे इस मामले पर (जमानत देने के लिए) विचार करेंगे। अब सुनवाई 2.30 बजे होगी।

1:00 PM - Rajpal Yadav Bail Live Update: कोर्ट ने एक्टर से देरी की वजह पूछी

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने एक्टर से देरी की वजह बताने को कहा। उन्होंने बोला, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या तर्क है। जज ने कहा था कि सजा में दखल देने का कोई आधार नहीं है। फिर आपने कहा कि आप सेटलमेंट की कोशिश करेंगे, मीडिएशन के लिए गए और कहा कि आप पेमेंट करेंगे। सालों तक, आपने पेमेंट नहीं किया। अब आप केस फिर से खोलना चाहते हैं।’

12:45 PM - Rajpal Yadav Bail Live Update: 1 बजे शुरू होगी सुनवाई

सुनवाई आज दोपहर 1 बजे होगी। राजपाल ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। सरेंडर करने से पहले उन्होंने लोगों से कहा था कि उन्हें कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। सब यहां अकेले हैं। उन्हें खुद ही इस प्रॉब्लम से निपटना होगा। उनका कोई दोस्त नहीं है और न उनके पास पैसे हैं।”

12:30 PM - Rajpal Yadav Bail Live Update: शाम तक रिहा हो जाएंगे राजपाल?

राजपाल यादव की बेल अर्जी पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है। माननीय जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा, मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ चेक बाउंस केस में उनकी बेल अर्जी पर सुनवाई करेंगे।

12:00 Noon - Rajpal Yadav Bail Live Update: राजपाल के मैनेजर का दूसरा बयान

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी जैन ने PTI से कहा, ‘लोगों ने मदद करने की पहल की है। उन सभी ने मदद करने का वादा किया है, इसका मतलब सिर्फ पैसे से नहीं है। यह सच है कि सलमान, अजय, वरुण और डेविड धवन ने फोन किया है। वे किस तरह और कैसे मदद करेंगे, यह अभी पता नहीं चला है। वे सभी राजपाल भाई के शुभचिंतक हैं।’

11:30 AM - Rajpal Yadav Bail Live Update: राव इंद्रजीत सिंह का ऐलान

म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह, जो जेमट्यून्स म्यूजिक के मालिक हैं, उन्होंने घोषणा की है कि वह राजपाल यादव को 1.11 करोड़ रुपये देंगे।

11:22 AM - Rajpal Yadav Bail Live Update: बिजनेसमैन मयंक अरोड़ा ने सपोर्ट किया

येस मैडम के को-फाउंडर, बिजनेसमैन मयंक अरोड़ा ने राजपाल यादव को अपना सपोर्ट दिया है।

11:00 AM - Rajpal Yadav Bail Live Update: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी करेंगे 10 लाख रुपये की मदद

नवाज़ुद्दीन के एक करीबी सोर्स ने डोनेशन को कन्फर्म किया और कहा, ‘यह पहली बार नहीं है जब नवाज़ुद्दीन ने उनकी मदद की है। इससे पहले भी, उन्होंने 10 लाख रुपये की फाइनेंशियल मदद की थी। नवाज़ुद्दीन ने हमेशा ऐसे कामों को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद किया है और इसके बारे में पब्लिकली बात नहीं करते हैं और चुपके से मदद करते हैं।’

10:35 AM - Rajpal Yadav Bail Live Update: रिहा हो गए राजपाल?

कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि राजपाल यादव को रिहा कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कहा ये भी जा रहा है कि राजपाल रिहा होने के बाद 19 फरवरी को अपने बड़े भाई श्रीपाल यादव की बेटी की शादी में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे।

10:15 AM - Rajpal Yadav News: मीका सिंह ने डोनेट किए 11 लाख

सिंगर मीका सिंह ने एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में मदद करने के लिए 11 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

10:00 AM - Rajpal Yadav Bail Live Updates: मदद करने कौन-कौन आया?

सोनू सूद ने राजपाल यादव को अपनी अगली फिल्म में रोल ऑफर किया है और एडवांस में साइनिंग अमाउंट देने की बात कही है। एक्टर के मैनेजर ने बताया कि सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स और फिल्ममेकर डेविड धवन भी मदद के लिए आगे आए हैं।

9:45 AM - Rajpal Yadav Bail Live Updates: राजपाल यादव के दोस्त का बयान

राजपाल यादव के दोस्त पदम सिंह ने कहा, ‘अगर उन्हें समय दिया जाए, तो उनमें हर किसी का एक-एक रुपया चुकाने की काबिलियत है, और वह ऐसा करेंगे। उनके इरादे बिल्कुल साफ हैं।’

9:25 AM - Rajpal Yadav Bail Live Updates: पत्नी का पहला बयान

राजपाल यादव की दूसरी पत्नी राधा यादव ने पीटीआई से कहा, ‘हर कोई उनके साथ खड़ा है। इंडस्ट्री ने उनका साथ दिया है। मदद के लिए आगे आने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद।’

9:00 AM - Rajpal Yadav Bail Live Updates: मैनेजर ने बताया कब हो सकती है रिहाई?

राजपाल यादव पिछले सात दिनों से तिहाड़ जेल में हैं। उनके मैनेजर ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने पहले ही बेल की एप्लिकेशन जमा कर दी थी। आज दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी बेल पर सुनवाई होने वाली है। उन्हें उम्मीद है कि आज राजपाल यादव रिहा हो जाएंगे।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;