राजपाल यादव के वकील बोले, एक्टर ने सरेंडर करने से पहले कोर्ट में 40 करोड़…

Feb 17, 2026 01:20 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है। जमानत से पहले मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक ने इंटरव्यू दिया। वहीं अब राजपाल यादव के वकील ने मीडिया से बात की है।

राजपाल यादव के वकील बोले, एक्टर ने सरेंडर करने से पहले कोर्ट में 40 करोड़…

राजपाल यादव के वकील भास्कर उपाध्याय ने शिकायतकर्ता के इरोदों पर शक जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के इरादे सही नहीं लग रहे हैं। उन्होंने इस शक के पैदा होने के पीछे की वजह भी बताई। इतना ही नहीं, उन्होंने ये जानकारी भी दी कि राजपाल यादव ने सरेंडर करने से पहले कोर्ट से क्या कहा था। पढ़िए भास्कर उपाध्याय का पूरा इंटरव्यू।

राजपाल के वकील ने क्या कहा?

भास्कर उपाध्याय ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘राजपाल यादव वकील नहीं हैं। उन्हें कानूनी भाषा नहीं समझ आती है। वह एक एक्टर हैं, एक फैमिली मैन हैं। जब भी कोर्ट ने पूछा, उन्होंने बस इतना कहा, जो भी मुझ पर बकाया है, मैं चुका दूंगा। उस प्रोजेक्ट में उनका खुद का बहुत कुछ दांव पर लगा था। ऐसा नहीं है कि फिल्म के फ्लॉप होने पर उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ।’

चेक बाउंस मामले में मुश्किल में राजपाल यादव, HC ने फटकार लगा सरेंडर करने को कहा

‘इरादे सही नहीं हैं’

भास्कर उपाध्याय ने आगे कहा, ‘मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के इरादे सही नहीं हैं। राजपाल यादव ने उन्हें अपनी प्रॉपर्टी के ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स दिए थे। उन्होंने कोर्ट में सरेंडर करते हुए कहा था कि मेरी प्रॉपर्टी की कीमत 40 करोड़ से ज्यादा है इसके पेपर्स ले लीजिए। लेकिन उन्होंने नहीं लिए। अगर सिर्फ पैसे की बात होती, तो वे सिक्योरिटी ले सकते थे। लेकिन उन्होंने कहा, हम ये नहीं चाहिए। इन्हें जेल भेज दीजिए।’

राजपाल यादव की रिक्वेस्ट

भास्कर उपाध्याय ने कहा, ‘वह अपनी क्षमता के हिसाब से, जो वादा किया है, उसे पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। वह बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। उनका कहना है कि वह कोर्ट के निर्देशों का पालन करेंगे। उनकी बस यही रिक्वेस्ट है कि उनका पक्ष ठीक से सुना जाए।'

बॉलीवुड ने सच में राजपाल यादव की मदद की है?

भास्कर उपाध्याय ने कहा, ‘कई लोग उनके इस मुश्किल समय में मदद करने के लिए आगे आए हैं। सही समय आने पर राजपाल यादव खुद बता देंगे कि उनकी किस-किसी ने मदद की है।’

Rajpal Yadav

राजपाल के भाई ने क्या कहा?

राजपाल के भाई चंद्रपाल यादव ने 16 फरवरी के दिन मीडिया से कहा था, ‘हमें किसी से कोई शिकायत नहीं है.. जो भी दिन थे वो हमारे दिन थे, अब हमारे अच्छे दिन आने वाले हैं। अभी बस यही कहेंगे।’

अब अगली सुनवाई कब होगी?

अब अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी। इस दिन राजपाल यादव अपने वकील की मदद से कोर्ट को बताएंगे कि वे बकाया रकम कब और कैसे देंगे।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;