राजपाल यादव ने कर्ज का आधा अमाउंट चुका दिया है, वकील बोले- जेल में मिलने जाऊंगा और...

Feb 12, 2026 11:17 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

राजपाल यादव जो फिलहाल जेल में हैं, उनके वकील का कहना है कि एक्टर ने अपने कर्ज का आधा अमाउंट दे दिया है और अभी नेगोशिएशन्स जारी हैं।

राजपाल यादव ने कर्ज का आधा अमाउंट चुका दिया है, वकील बोले- जेल में मिलने जाऊंगा और...

राजपाल यादव फिलहाल चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में हैं। गुरुवार को राजपाल द्वारा दायर की याचिका पर सुनवाई हुई। अब राजपाल के वकील भास्कर उपाध्याय ने बताया कि इस केस में राजपाल ने 50 प्रतिशत अमाउंट पहले ही चुका दिया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुनवाई के दौरान एडजर्नमेंट की मांग इसलिए की गई क्योंकि उनके द्वारा दायर जमानत याचिका पर अपोजिंग पार्टी यानी विपक्षी पक्ष से जवाब की आवश्यकता है।

जेल में राजपाल से मिलेंगे

उपाध्याय ने यह भी बताया कि वह अब राजपाल से जेल में मिलने का प्लान कर रहे हैं ताकि पेन्डिंग पेमेंट को लेकर उनके इंस्ट्रक्शन्स पर बात करें और इस मौटर पर उनकी पोजिशन समझ पाऊं। उनके मुताबिक सोमवार को होने वाली अगली सुनवाई के दौरान और क्लियर जवाब मिलने की उम्मीद है।

आधा पैसा दे चुके हैं राजपाल

उन्होंने कहा, ‘जो पैसा इन्वेस्ट किया गया था इन्वेस्टमेंट पर्पस से उसे लेने से मना नहीं किया है। इससे पहले भी जब पैसे की बात हुई थी तो कंपनी ने लेने से मना कर दिया था। नेगोशिएशन्स चल रहे हैं 2012 एग्रीमेंट से। मैं यह नहीं बता सकता कि राजपाल को पैसे किसने दिए थे, यह फैमिली मैटर है। मैं पर्सनली जेल जाऊंगा और बताऊंगा कि कैसे इसे करना है। 5 करोड़ में से ढ़ाई करोड़ दिए जा चुके हैं। देखते हैं अब सोमवार को कोर्ट क्या डिसाइड करती है।’

क्या है पूरा मामला

बता दें कि राजपाल ने चेक बाउंस मामले में सरेंडर किया है। एक्टर ने साल 2010 में फिल्म ता पता लापता के लिए लोन लिया था। इस फिल्म को उन्होंने प्रोड्यूस किया था। लेकिन इसका लोन वह चुका नहीं पाए थे। साल 2018 में मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल और उनकी पत्नी को 6 महीने की जेल की सजा सुनाई थी।

इस फैसले को 2019 में एक सेशन कोर्ट ने बरकरार रखा था। इसके बाद 2014 में जब दोनों ने दिल्ली हाई कोर्ट को अप्रोच किया था तो सजा को कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया था और उन्हें समय दिया गया था पैसे देने के लिए। लेकिन जब पैसे नहीं दिए तो फिर सिंगल जज बेंच ऑफ जस्टिस ने एक्टर के इस बिहेवियर को गलत बताया और कहा कि उन्हें कई मौके दिए गए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पैसे नहीं दिए।

वैसे अभी तक राजपाल की मदद के लिए कई सेलेब्स आगे आ चुके हैं। कई ने अलग-अलग अमाउंट की मदद देने की घोषणआ की है सोशल मीडिया पर। वहीं राजपाल की पत्नी ने भी सभी को धन्यवाद किया है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।