Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRajpal Yadav got 1.11 Crore Rupees support from music producer Rao Inderjeet Singh Yadav
राजपाल यादव के लिए अब आई 1.11 करोड़ की मदद, प्रोड्यूसर ने कहा- परिवार का फर्ज है कि जब कोई..

राजपाल यादव के लिए अब आई 1.11 करोड़ की मदद, प्रोड्यूसर ने कहा- परिवार का फर्ज है कि जब कोई..

संक्षेप:

Rajpal Yadav: राजपाल यादव की मदद के लिए अलग-अलग इंडस्ट्रीज से लोग मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। सोनू सूद और तेज प्रताप यादव के बाद अब प्रोड्यूसर इंद्रजीत ने 1.11 करोड़ रुपये की मदद करने का प्रस्ताव रखा है।

Feb 11, 2026 10:36 am ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे राजपाल यादव की मदद के लिए अब बॉलीवुड और राजनीतिक गलियारों से लोग हाथ आगे बढ़ने लगे हैं। सोनू सूद और तेज प्रताप यादव के बाद अब म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह यादव ने राजपाल यादव को 1.11 करोड़ रुपये की भारी-भरकम आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। मालूम हो कि अपनी कॉमेडी से करोड़ों लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले एक्टर राजपाल यादव इन दिनों सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच राव इंद्रजीत सिंह ने सोशल मीडिया और एक बयान के जरिए इस मदद की घोषणा की है।

'परिवार का फर्ज है कि जब कोई...'

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि राजपाल यादव बॉलीवुड का अहम हिस्सा हैं और उन्होंने सालों तक लोगों का मनोरंजन किया है। प्रोड्यूसर ने भावुक होते हुए कहा, 'यह मदद सिर्फ पैसों के बारे में नहीं है, बल्कि एक साथी कलाकार के साथ खड़े होने के बारे में है। हमारी इंडस्ट्री एक परिवार की तरह है और परिवार का फर्ज है कि जब कोई सदस्य मुश्किल में हो, तो उसे अकेला न छोड़ा जाए।' इंद्रजीत ने अन्य फिल्म निर्माताओं और कलाकारों से भी अपील की है कि वो आगे आएं और राजपाल की मदद करें।

कहां से शुरू हुई यह पूरी कहानी?

राजपाल यादव के लिए यह मुसीबत साल 2010 से शुरू हुई थी। उन्होंने फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए दिल्ली की एक कंपनी 'मुरली प्रोजेक्ट्स' से करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। बतौर निर्देशक यह राजपाल यादव की पहली फिल्म थी। बदकिस्मती से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई और राजपाल भारी कर्जे में डूब गए। ब्याज और पेनाल्टी के चलते वक्त के साथ यह रकम बढ़कर 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। सरेंडर करने से ठीक पहले राजपाल यादव काफी भावुक नजर आए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'सर, मैं क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं और अब कोई रास्ता नहीं दिख रहा। यहां हम सब अकेले हैं, कोई दोस्त काम नहीं आता।'

सोनू सूद ने लोगों से की यह अपील

राजपाल की परेशानी को देखते हुए सिर्फ राव इंद्रजीत ही नहीं, बल्कि सोनू सूद और गुरमीत चौधरी जैसे स्टार्स ने भी उनका साथ दिया है। सोनू सूद ने तो यहां तक कह दिया कि वे राजपाल को अपनी अगली फिल्म में साइन करेंगे ताकि उन्हें काम और सम्मान दोनों मिल सके। सोनू ने इंडस्ट्री के लोगों से अपील की कि वे राजपाल को साइनिंग अमाउंट दें ताकि उनकी फाइनेंशियल कंडीशन सुधर सके। वहीं बिहार के नेता तेज प्रताप यादव ने भी राजपाल के परिवार को 11 लाख रुपये की मदद देने की बात कही है।

और फिर राजपाल ने कर दिया सरेंडर

दिल्ली हाई कोर्ट ने बार-बार मौका देने के बावजूद बकाया राशि न चुका पाने के कारण राजपाल यादव की याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा था कि कानून की नजर में सब बराबर हैं, चाहे वह कोई सेलिब्रिटी ही क्यों न हो। इसके बाद 5 फरवरी 2026 को राजपाल ने सरेंडर कर दिया था। फिलहाल वो 6 महीने की जेल की सजा काट रहे हैं, लेकिन जिस तरह से पूरी इंडस्ट्री उनके समर्थन में एकजुट हो रही है, उससे उम्मीद जागी है कि वह जल्द ही जेल की सलाखों से बाहर आकर एक बार फिर पर्दे पर वापसी करेंगे।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;