राजपाल यादव ने हाईकोर्ट के फैसले के बीच शेयर किया पहला पोस्ट, वीडियो में नजर आए अक्षय कुमार
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को हाई कोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट ने अपना फैसला बरकरार रखते हुए राजपाल यादव को तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है। हाईकोर्ट के फैसले के बीच राजपाल यादव ने इंस्टा पर अपना पहला पोस्ट किया है।

चेक बाउंस मामले में फंसे राजपाल यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राजपाल यादव को दोबारा जेल भेजने का आदेश सुनाया। राजपाल यादव को तीन महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बीच राजपाल यादव ने इंस्टा पर पहला पोस्ट किया है। उनके इस पोस्ट में अक्षय कुमार भी नजर आ रहे हैं।
राजपाल यादव का पहला पोस्ट
दरअसल, राजपाल यादव ने अपने नए विज्ञापन का वीडियो शेयर किया है। ये विज्ञापन कैच मसाले का है। इस विज्ञापन में राजपाल यादव के साथ अक्षय कुमार नजर आए हैं। विज्ञापन में दिखाया गया है कि अक्षय कुमार डाइनिंग टेबल पर बैठी महिलाओं को खाना खिलाते हैं। महिलाओं को खाना बहुत पसंद आता है। महिलाओं को लगता है कि खाना शेफ अक्षय कुमार ने बनाया है, लेकिन तभी विज्ञापन में राजपाल यादव की एंट्री होती है।
राजपाल यादव के पोस्ट पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
राजपाल यादव के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन भी आया है। एक यूजर ने लिखा- राजपाल यादव भाई आप बेस्ट हैं। बहुत सारे यूजर्स ने हार्ट इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- वापस से जेल जा रहे हो राजपाल यादव। एक ने कहा- भाई मैं एक वकील हूं। मुझे अपने केस के बारे में बताइए, शायद मैं आपकी मदद कर पाऊं।
राजपाल यादव पर कैसे बढ़ा कर्ज?
राजपाल यादव के केस के बारे में बात करें तो उन्होंने अपनी डायरेक्टरल डेब्यू अता पता लापता (2012) के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये लिए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। राजपाल अपना कर्ज नहीं चुका पाए। राजपाल पैसे वापस नहीं कर पाए और ब्याज बढ़ते-बढ़ते ये रकम 9 करोड़ हो गई।
क्या है राजपाल यादव के मामले की टाइमलाइन?
2018 में इसी मामले में राजपाल यादव और उनकी पत्नी को मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने 6 महीने की सजा सुनाई। 2019 में सेशन कोर्ट ने मैजिस्ट्रेट कोर्ट का फैसला कायम रखा। इसके बाद राजपाल यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की। 2024 में दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव की सजा पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी थी। कोर्ट ने उन्हें 9 करोड़ चुकाने के लिए ईमानदार प्रयास करने के लिए निर्देश दिए थे। इसके बाद 2 फरवरी को कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया जिसके बाद राजपाल यादव कुछ वक्त तक जेल में रहे थे। बाद में, 1.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


