बॉलीवुड इस तरह की घटना में साथ नहीं देता,यहां की हवा उनको ऐसा बना देती है- गोविंद नामदेव

Feb 12, 2026 05:02 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Rajpal Yadav Case: गोविंद नामदेव ने बड़ा बयान दिया है। राजपाल यादव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि बॉलीवुड इस तरह की घटना में साथ नहीं देता है।

बॉलीवुड इस तरह की घटना में साथ नहीं देता,यहां की हवा उनको ऐसा बना देती है- गोविंद नामदेव

राजपाल यादव के चेक बाउंस केस के बारे में बात करते हुए गोविंद नामदेव ने बॉलीवुड की पोल खोल दी। दरअसल, राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 4 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट ने सरेंडर करने के आदेश दिए थे। हालांकि, राजपाल यादव ने 5 फरवरी की शाम को सरेंडर किया। जब सरेंडर से पहले दिया गया उनका बयान वायरल हुआ तब एक के बाद एक, कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स उनकी मदद के लिए आगे आए। इसी बीच गोविंद नामदेव का बयान वायरल हो रहा है।

‘यहां की हवा उनको ऐसा बना देती है’ - गाेविंद

गोविंद नामदेव ने मीडिया प्लेटफॉर्म ‘द लल्लनटॉप’ को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने देखा है कि बॉलीवुड में जब इस तरह की घटाना होती है तब लोग साथ नहीं देते हैं। ऐसा ही होता आया है और आगे भी ऐसा ही होता रहेगा। उसके पीछे सोच होती है। संस्कार होते हैं, जिसमें संस्कार नहीं हैं मदद करने के वो नहीं करता है मदद। यहां की हवा उनको ऐसा बना देती है। बहुत दुर्भाग्यशाली बात है ये।'

राजपाल यादव

‘राजपाल के साथ जो हुआ उसका मैं साक्षी हूं’ - गोविंद

गोविंद नामदेव ने आगे कहा, 'राजपाल के साथ जो भी हुआ मैं उसका साक्षी हूं। वो अन्याय ही बुरे वक्त में फंस गया है। बहुत प्यारा इंसान है वो। आगे की लाइफ और बेहतर होगी उसकी ऐसा मैं मानता हूं।’ उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ये बात पता है कि राजपाल अनजाने में इस स्थिति में फंस गए हैं।

आज हुई थी राजपाल यादव की बेल पर सुनवाई

आज दिल्ली हाई कोर्ट में राजपाल यादव की बेल पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने राजपाल यादव काे फटकार लगाई। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा, ‘आप इसलिए जेल नहीं गए क्योंकि कोर्ट ने कोई ऑर्डर दिया था। आप इसलिए जेल गए क्योंकि आप कोर्ट से किए अपने वादे पूरे नहीं कर पाए।’ जस्टिस ने आगे कहा, ‘आप पैसे इसलिए नहीं दे रहे थे क्योंकि कोर्ट ने आपसे कहा था, आप पैसे इसलिए दे रहे थे क्योंकि आपने सेटलमेंट किया था।’ इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी। अब बेल पर सुनवाई 16 फरवरी के दिन होगी।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।