राजपाल यादव के भाई श्रीपाल का दावा, कहा-पैसे नहीं मिले, सिर्फ सोशल मीडिया पर बयानबाजी हुई है
Rajpal Yadav Updates: राजपाल यादव के भाई श्रीपाल यादव ने दावा किया है कि उनके परिवार को अभी तक किसी ने भी पैसे नहीं दिए हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर बयानबाजी चल रही है।

राजपाल यादव की बेल पर सुनवाई सोमवार (16 जनवरी) को होनी है। इसी बीच उनके बड़े भाई श्रीपाल यादव का चौंकाने वाला बयान आया है। श्रीपाल यादव का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोग बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन उनके परिवार को अभी तक किसी से कोई मदद नहीं मिली है। बता दें, राजपाल यादव 5 फरवरी की शाम से जेल में हैं।
‘पैसे कहां दिए गए हैं?’ - श्रीपाल
श्रीपाल यादव ने दैनिक भास्कर को दिए बयान में कहा, ‘अगर लोगों ने मदद की है, तो प्लीज हमें बताएं कि पैसे कहां दिए गए हैं। राजपाल का अकाउंट जो मैनेज करते हैं उन्होंने भी ये बात कन्फर्म की है कि कोई फाइनेंशियल मदद नहीं आई है। अगर किसी ने मदद की है, तो पैसे कहां दिए गए हैं? किसे दिए गए हैं? परिवार को इस बारे में क्यों नहीं पता है? अगर किसी ने सच में मदद की है, तो परिवार उनका शुक्रगुजार है। यह सिर्फ सोशल मीडिया पर बयानबाजी है और अगर यह सच है, तो यह झूठ है।’

राजपाल ने फोन पर क्या कहा?
सरेंडर करने से पहले अपने भाई के साथ अपनी आखिरी बातचीत के बारे में बात करते हुए, श्रीपाल ने एनडीटीवी से कहा, 'उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि चिंता मत करो। मुझे एक दिन के लिए कोर्ट जाना है और कुछ लीगल प्रोसेस पूरे होंगे।’
‘घर पर कोई निराशा नहीं है’ - श्रीपाल
उन्होंने आगे कहा, ‘घर पर कोई निराशा नहीं है। हम एक्साइटेड हैं। हम जानते हैं कि वह रिहा हो जाएंगे और हम धूमधाम से जश्न मनाएंगे। कोई दिक्कत नहीं है। वह मेन अट्रैक्शन है। उसका होना जरूरी है। हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि वह जल्द वापस आ जाएं।’

नहीं लिया कोई लोन
श्रीपाल ने राजपाल पर लगे आरोपों पर रिएक्ट करते हुए कहा, ‘राजपाल ने मुझे भरोसा दिलाया कि वह साबित कर देंगे कि उन्होंने कोई लोन नहीं लिया है। उसने फिल्म में पैसा इन्वेस्ट किया था।’

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




