Rajpal Yadav: राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत, अब 18 मार्च के दिन होगी अगली सुनवाई

Feb 16, 2026 03:08 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Bail Hearing: राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा हो जाएंगे। आज दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी बेल पर सुनवाई थी और कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। 

Rajpal Yadav: राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत, अब 18 मार्च के दिन होगी अगली सुनवाई

Rajpal Yadav Bail Hearing Live Updates: राजपाल यादव 5 फरवरी से तिहाड़ जेल में बंद हैं। आज दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी बेल पर सुनवाई हुई और कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। सुनवाई से पहले उनकी पत्नी राधा यादव ने उनकी हालत पर एक छोटा-सा अपडेट शेयर करते हुए कहा, ‘जहां तक ​​मुझे पता है, वह ठीक हैं। हमारा पूरा परिवार इस समय एक साथ है। हम उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहे सपोर्ट और प्यार के लिए शुक्रगुजार हैं।’

क्या है मामला?

-यह मामला साल 2010 का है। राजपाल ने फिल्म 'अता पता लापता' (2012) बनाने के लिए दिल्ली की मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से ₹5 करोड़ उधार लिए थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई और दोनों पार्टियों के बीच पैसों का लेकर झगड़ा हुआ।

-साल 2018 में, एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एक्टर को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत चेक बाउंस होने का दोषी ठहराया था और उन्हें छह महीने की जेल की सजा सुनाई थी।

-साल 2019 में एक सेशन कोर्ट ने भी इस सजा को बरकरार रखा था। ऐसे में राजपाल यादव ने सेशन कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने राजपाल यादव को बकाया चुकाने के लिए काफी समय दिया। हालांकि, वह अपना कर्जा नहीं चुका पाए। ऐसे में उन्हें 4 फरवरी को सरेंडर करने के ऑर्डर दिए। राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया और एक इमोशनल बयान दिया। उन्होंने कहा कि न उनके पास पैसा है और न कोई दोस्त।

LIVE UPDATES

3:00 PM: Rajpal Yadav Bail Hearing Live Updates - कोर्ट ने दी बेल

राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। अब 18 मार्च के दिन अगली सुनवाई होगी।

2:00 PM: Rajpal Yadav Bail Hearing Live Updates - कोर्ट ने दोपहर 3 बजे तक का समय दिया

बार एंड बेंच के अपडेट के अनुसार, दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई दोपहर 3 बजे तक टाल दी है। कोर्ट को बताया गया कि राजपाल यादव ने 1.5 करोड़ रुपये का इंतजाम कर लिया है, जिसमें से 25 लाख रुपये अभी उनके पास हैं और 75 लाख रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं। हाई कोर्ट ने निर्देश दिया है कि एक डिमांड ड्राफ्ट (DD) तैयार करके कोर्ट के सामने पेश किया जाए। सुनवाई दोपहर 3 बजे तक टाल दी गई है और अगर राजपाल यादव तब तक रकम का इंतजाम कर लेते हैं, तो हाई कोर्ट उन्हें अंतरिम बेल देने पर विचार कर सकता है।

1:00 PM: Rajpal Yadav Bail Hearing Live Updates - राहुल महाजन ने की ‘कर्मा’ की बात

राहुल महाजन ने X पर लिखा, ‘मुझे अपने दोस्त राजपाल यादव के तिहाड़ जेल वापस जाने का बहुत दुख है। उसे मेरा इमोशनल सपोर्ट मिला है, लेकिन कर्मा तो कर्मा होता है, लेकिन इस देश में हर कोई अपने कर्मों की कीमत नहीं चुकाता।’

12:00 PM: Rajpal Yadav Bail Hearing Live Updates - एक्टर के मैनेजर ने परिवार के बारे में कहा

मैनेजर ने उम्मीद जताई कि राजपाल यादव जल्द ही रिहा हो सकते हैं और कहा, ‘मेंटली और परिवार को मजबूत रहना होगा। राजपाल भाई खुद बहुत मजबूत हैं। फरवरी के आखिर में घर पर कई सेलिब्रेशन, फैमिली फंक्शन्स हैं। हर कोई चाहता है कि राजपाल भाई तब तक बाहर आ जाएं।’

11:35 AM: Rajpal Yadav Bail Hearing Live Updates - सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए क्या लिखा?

एक्टर सोनू सूद ने X पर नोट शेयर कर लिखा, ‘आज हमारे भाई राजपाल यादव भाई के लिए एक अहम दिन है। प्रार्थना है कि चीजें सही दिशा में आगे बढ़ें और उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं। वह एक रेयर टैलेंट हैं। चलो इस मोमेंटम को खत्म नहीं होने देते हैं, हम उनके साथ खड़े हैं और जब तक चीजें ठीक नहीं हो जातीं, तब तक चलते रहेंगे।’

11:15 AM: Rajpal Yadav Bail Hearing Live Updates - राजपाल को पैसे दिए किसने थे?

मुरली प्रोजेक्ट्स के मालिक, दिल्ली के व्यवसायी माधव गोपाल अग्रवाल (M.G. Agarwal) ने राजपाल यादव को साल 2010 में 5 करोड़ दिए थे।

10:45 AM: Rajpal Yadav Bail Hearing Live Updates - राजपाल बाहर आने के बाद फैंस से करेंगे बात

राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने बॉम्बे टाइम्स से कहा, "हमें उम्मीद है कि वह जल्द जेल से बाहर आएंगे। अभी मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि राजपाल जी बाहर आने के बाद आपसे (फैंस) और मीडिया से बात करेंगे और मामले पर और क्लैरिटी देंगे।

10:30 AM: Rajpal Yadav Bail Hearing Live Updates - प्रियदर्शन आए सपोर्ट में

जाने-माने फिल्ममेकर प्रियदर्शन भी राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं। मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर ने राजपाल यादव को अपनी आने वाली फिल्म में कास्ट करने और उन्हें उनकी फीस से ज्यादा पेमेंट देने का वादा किया है। प्रियदर्शन ने कहा, ‘मुझे उसकी प्रॉब्लम पता थी इसलिए मैं अपनी हर फिल्म में राजपाल को साइन कर रहा था। मैंने उसे ऐड फिल्मों में भी पुश किया। बेचारे, पढ़ाई कम की है इसलिए इतनी बड़ी गलती हो गई। वरना इंसान अच्छा है।’

10:00 AM: Rajpal Yadav Bail Hearing Live Updates - कैसे हैं राजपाल यादव?

राजपाल यादव की पत्नी ने रविवार को मीडिया को बताया कि जहां तक उन्हें पता है राजपाल यादव ठीक हैं और पूरा परिवार उनके साथ है।

9:45 AM: Rajpal Yadav Bail Hearing Live Updates - राजपाल यादव के वकील का पूरा बयान

राजपाल यादव के वकील ने कहा था, ‘ओरिजिनल ₹5 करोड़ का मामला था, लेकिन अब वो ₹11 करोड़ का हो गया है। अब तक, हमने इस केस में ₹2.5 करोड़ दे दिए हैं। पहले रजिस्ट्री में करीब ₹1 करोड़ जमा किए गए थे और हम आज ₹25 लाख का चेक भी लाए थे। हमें जो भी मदद मिल रही है, हम उसे कोर्ट में जमा करने के लिए तैयार हैं। अब बस यही सवाल है कि सोमवार को कोर्ट क्या फैसला करता है।’

9:30 AM: Rajpal Yadav Bail Hearing Live Updates - राजपाल यादव चुका दिए इतने करोड़

राजपाल यादव के वकील भास्कर उपाध्याय ने 12 फरवरी के दिन कोर्ट के आदेश के बाद मीडिया को बताया था कि राजपाल यादव ने 2.5 करोड़ रुपये चुका दिए हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;