जान बूझकर दादा से नहीं मिल रहे राजकुमार राव, पोस्टपोन की शूटिंग, पहले सीख रहे बाएं हाथ से बैटिंग
सौरव गांगुली की बायोपिक फिल्म की तैयारी में राजकुमार राव जी-जान से जुटे हुए हैं। उन्होंने मेकर्स से किरदार की तैयारी के लिए थोड़ा वक्त मांगा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में राजकुमार राव सौरव गांगुली का किरदार निभाते नजर आएंगे, लेकिन इस क्रिकेट सागा को बनाना इतना भी आसान नहीं रहने वाला है। फिल्म की शूटिंग में कई तरह की चुनौतियां होंगी जिनकी वजह से मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग थोड़ी पोस्टपोन करने का फैसला किया है। 'मालिक' फेम एक्टर राजकुमार राव ने इस किरदार की तैयारी के लिए थोड़ा वक्त मांगा है, ताकि वह हर चीज को परफेक्शन के करीब ला सकें।
इस साल शुरू होनी थी शूटिंग लेकिन...
राजकुमार राव ने बताया कि इस बायोपिक फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और अभी तक इसका टाइटल तय नहीं किया गया है। पहले खबर थी कि फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू हो जाएगी, लेकिन अब राजकुमार राव ने खुद यह साफ कर दिया है कि फिल्म के लिए जितनी तैयारी की जानी है उसे ध्यान में रखते हुए इस फिल्म की शूटिंग ही 2026 तक शुरू हो पाएगी। अभी स्क्रिप्ट को परफेक्शन तक लाना जरूरी है और राजकुमार राव के लिए भी अभी किरदार की तैयारी में काफी वक्त लग जाएगा।
राजकुमार के सामने है यह बड़ी चुनौती
"थिएट्रिकल एक्सपीरियंस के लिए दादा की लाइफ को रीक्रिएट करने में हर कोई बहुत ज्यादा सावधानी बरत रहा है। हमने फिल्म की शूटिंग अगले साल के लिए टाल दी है क्योंकि हमें तैयारी के लिए वक्त चाहिए था। हमारे सबसे आइकॉनिक हीरोज में से एक का किरदार निभाना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।" राजकुमार राव ने बताया, "हालांकि मैं क्रिकेट खेलना जानता हूं लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज (लेफ्टी बैट्समैन) का किरदार निभाना अपने आप में एक अलग तरह की चुनौती है। इसलिए मुझे तैयारी के लिए वक्त चाहिए था।"
क्यों जान बूझकर दादा से नहीं मिल रहे?
राजकुमार राव ने बताया कि वह अभी तक जान बूझकर दादा (सौरव गांगुली) से नहीं मिले हैं। वह उनसे तब मिलना चाहते हैं जब वो तैयारी वाले मोड में आ जाएं। बता दें कि इससे पहले राजकुमार राव ने एनडीटीवी के साथ बातचीत में बताया था कि अब क्योंकि दादा ने खुद यह बाद कह दी है तो मुझे भी यह बात आधिकारिक तौर पर बता देनी चाहिए कि हां मैं ही उनकी बायोपिक में उनका रोल प्ले कर रहा हूं। मैं थोड़ा नर्वस हूं, यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन इसमें जाहिर तौर पर बहुत मजा आने वाला है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


