Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRajkummar Rao on Gatecrashing weddings in childhood reveals memories
राजकुमार राव अनजानी शादियों में जाकर करते थे ऐसी खुराफातें, एक्टर ने सुनाए बचपन के किस्से

राजकुमार राव अनजानी शादियों में जाकर करते थे ऐसी खुराफातें, एक्टर ने सुनाए बचपन के किस्से

संक्षेप:

Rajkummar Rao: राजकुमार राव ने बताईं अपने बचपन की शैतानियां। शादी के सीजन में किया करते थे यह काम। एक शादी में खाना और दूसरी में मीठा खाने जाया करते थे स्त्री फेम एक्टर।

Jan 04, 2026 06:44 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपने मस्तमौला देसी अंदाज के लिए चर्चा में रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बचपन में वो अभी से कहीं ज्यादा शरारती हुआ करते थे। राजकुमार राव ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वो बचपन में अनजानी शादियों में जाकर खूब खुराफात किया करते थे। वह दूसरों की शादियों में जाकर खाना खा लिया करते थे और ऐसा वह जान बूझकर अलग-अलग शादियों में किया करते थे। राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू के दौरान यह पूरा वाकया बताया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जान बूझकर किया करते थे यह काम

राजकुमार राव और वामिका गब्बी एक इंटरव्यू में बातचीत के लिए पहुंचे थे जब बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या कभी उन्होंने किसी बिना बुलाए अनजानी शादी में जाकर खाना खाया है? जवाब में राजकुमार राव ने कहा, “बहुत किया है। बचपन में किया है ना। एक बार में दो-दो शादियों में करता था। ऐसे कि इस वाली में खाना खा लिया, तो अब मिठाई कहां खाएं? तो अरे वहां पर भी एक शादी है तो वहां पर जाकर मिठाई खाएंगे। तो उस पार्क में जाकर दूसरी शादी में मिठाई खाकर आते थे।”

ये भी पढ़ें:एक्टर राजकुमार राव ने ली ये लग्जरी कार, गाड़ी का VIP नंबर- 7770; इतनी है कीमत
ये भी पढ़ें:फिल्म जिसके लिए राजकुमार ने सीखी सिलाई, क्रू को मिलती थी चेतावनियों की लिस्ट

वामिका गब्बी ने सुनाया अपना किस्सा

राजकुमार राव ने कहा कि मजेदार दिन हुआ करते थे वो, बहुत मजा आता था। वहीं वामिका गब्बी ने बताया कि उन्होंने जिंदगी में सिर्फ एक बार ऐसा किया है, और वह भी थ्रिल के लिए। उतने कोई मजे नहीं किए, लेकिन हां एक बार किया था चंडीगढ़ में। बता दें कि राजकुमार राव की पिछली फिल्म 'मालिक' और 'भूल चूक माफ' थीं। बात उनकी अपकमिंग फिल्मों की करें तो वह जल्द ही फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में काम करते नजर आएंगे। इसके अलावा वह सौरव गांगुली की बायोपिक फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:डांट और प्यार में फर्क करना मुश्किल, कुणाल खेमू ने सुनाया इस एक्टर का किस्सा
ये भी पढ़ें:'ये रिश्ता' में आने वाला है 7 साल का लीप, नई पीढ़ी में यह होगी शो की लीड किरदार
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।