संजू के लिए 12-12 घंटे शूट करते थे रणबीर कपूर; 'रात 3 बजे आकर फिल्म सिटी में…'
रणबीर कपूर के साथ डायरेक्टर के तौर पर फिल्म संजू में काम करने वाले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने एक्टर के साथ काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि रणबीर कपूर सेट पर काफी कॉपरेटिव थे।

पिछले कुछ वक्त से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स की डिमांड, एनटरॉज और सेट पर उनके नखरों को लेकर चर्चा तेज हुई है। कई बार ऐसी चर्चा भी हुई कि एक्टर्स के एनटरॉज की वजह से फिल्म का बजट भी बढ़ जाता है। इन चर्चाओं के बीच डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने रणबीर कपूर के संग काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि संजू के सेट पर रणबीर कपूर कैसे थे। राजकुमार हिरानी ने कहा कि रणबीर कपूर सेट पर बहुत ज्यादा कॉपरेटिव थे।
अरशद वारसी, आमिर खान और रणबीर कपूर की तारीफ
जूम से खास बातचीत में राजकुमार हिरानी ने कहा, "मैंने जिन लोगों के साथ भी काम किया, उन लोगों के साथ मेरी किस्मत बहुत अच्छी रही। अरशद वारसी, संजय दत्त, आमिर खान और रणबीर कपूर के साथ मुझे एनटरॉज वाली समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।" राजकुमार हिरानी ने कहा कि सेट पर रणबीर कपूर से मिलना बहुत आसान था।
रणबीर का सेट पर नहीं था कोई मैनेजर
राजकुमार हिरानी ने कहा, “मैंने पूरी फिल्म शूट कर ली बिना ये जाने कि उनका मैनेजर कौन है। कोई मैनेजर नहीं था, वो खुद सबसे बात करते थे। हर असिस्टेंट के पास उनका नंबर था। उन्हें कुछ भी चाहिए होता था तो खुद सबको मैसेज करते थे। हालांकि, मैंने एनटरॉज वाली कहानियां सुनी हैं, और कभी-कभी इससे बहुत ज्यादा लोग हो जाते हैं।”
कोई नहीं बोलता इतने घंटे ही काम करना है
IANS से अलग बातचीत में राजकुमार हिरानी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि आज की जनरेशन में कोई एक्टर ऐसा कहेगा कि उसे केवल इतने ही घंटे काम करना है। कम से कम मैंने जिन लोगों के साथ काम किया है वो इसकी अहमियत समझते हैं। तो करना है तो खत्म करना है। वो खत्म करते ही हैं।
12-12 घंटे शूट करते थे रणबीर कपूर
डायरेक्टर ने कहा, “मुझे याद है रणबीर- उनकी फिल्म में दाढ़ी होती थी, तो उन्हें मेकअप के लिए चार से पांच घंटे लगते थे। तो अगर हमारी शिफ्ट सुबह 7 बजे की होती थी, तो वो रात तीन बजे ही आ जाते थे और अकेले फिल्म सिटी में बैठे होते थे। मैं 6 बजे आता था, और बाहर एक वैन होती थी, एक लैंप लटकी होती थी और अंदर उनका मेकअप चल रहा होता था। इसके बाद हम उनके साथ 12 घंटे शूट करते थे। उन्होंने कभी इसको लेकर शिकायत नहीं की। कभी नहीं, किसी से भी नहीं। मैंने वैसे भी कभी किसी को शिकायत करते नहीं देखा है।”
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


