Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRajkumar Hirani has reportedly locked the script for 3 Idiots 2 sequel of Aamir Khan R Madhavan Sharman Joshi
आमिर खान इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का बनने जा रहा है सीक्वल, स्क्रिप्ट हुई तैयार

आमिर खान इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का बनने जा रहा है सीक्वल, स्क्रिप्ट हुई तैयार

संक्षेप:

Aamir Khan Film Sequel: आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर खान की फिल्म का सीक्वल बनने वाला है। आइए आपको इस फिल्म के सीक्वल की डिटेल्स आपको देते हैं।

Dec 08, 2025 05:14 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हिंदी सिनेमा के परफेक्शनिस्ट आमिर खान की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान, आर माधवन और शरमन जोशी थे। जी हां, सही समझे आप। इस फिल्म का नाम ‘3 इडियट्स’ है। ये फिल्म साल 2009 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्क्रिप्ट हुई फाइनल

पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार हिरानी ने ‘3 इडियट्स 2’ की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग साल 2026 में शुरू होगी। खास बात ये है कि सीक्वल में इसकी आइकॉनिक स्टार कास्ट वापस आएगी। जी हां, आमिर खान, करीना कपूर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी सीक्वल का हिस्सा होंगे।

कैसी होगी सीक्वल की कहानी?

सोर्स ने कहा, "टीम एक्साइटेड है। उन्हें लगता है कि सीक्वल में भी वही मैजिक नजर आएगा जो पार्ट-1 में नजर आया था।" ये भी बताया जा रहा है कि जब ‘3 इडियट्स’ के क्लाइमेक्स सीन में रैंचो, फरहान और राजू अलग हो गए थे उसके लगभग 15 साल बाद की कहानी सीक्वल में दिखाई जाएगी।

आमिर ने होल्ड पर रखी अपनी ये फिल्म

रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि आमिर खान और राजकुमार हिरानी ने अपनी दादासाहेब फाल्के बायोपिक को अभी के लिए होल्ड पर रख दिया है क्योंकि वे स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।