Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRajkumar Hirani Breaks Silence Munnabhai MBBS 3 OR 3 Idiots 2 director says idea came out of nowhere
3 इडियट्स सीक्वल या मुन्नाभाई एमबीबीएस 3? राजकुमार हिरानी ने अपने अगले प्रोजेक्ट पर तोड़ी चुप्पी

3 इडियट्स सीक्वल या मुन्नाभाई एमबीबीएस 3? राजकुमार हिरानी ने अपने अगले प्रोजेक्ट पर तोड़ी चुप्पी

संक्षेप:

थ्री इडियटि्स के सीक्वल का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब थ्री इडियट्स वाले राजकुमार हिरानी ने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में बात की है। उन्होंने थ्री इडियट्स के साथ-साथ मुन्नाभाई एमबीबीएस के तीसरे पार्ट को लेकर भी बात की है। 

Feb 11, 2026 08:19 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

थ्री इडियट्स और मुन्नाभाई एमबीबीएस जैसी फिल्में बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अपने अगले प्रोजेक्ट्स को लेकर बात की है। उन्होंने फैंस को एक खुशखबरी दी है। राजकुमार हिरानी ने कंफर्म किया है कि न केवल थ्री इडियट्स का सीक्वल, बल्कि मुन्नाभाई एमबीबबीएस 3 को लेकर भी वो काम कर रहे हैं। थ्री इडियट्स के सीक्वल का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि, सीक्वल को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं था। अब राजकुमार हिरानी ने कंफर्म कर दिया है को वो अपनी दो कल्ट फिल्मों के अगरे पार्ट पर काम कर रहे हैं।

अपने अगले प्रोजेक्ट्स के बारे में क्या बोले राजकुमार हिरानी?

वैराइटी इंडिया से खास बातचीत में राजकुमार हिरानी ने बताया, “अभी मेरा पास कुछ आइडियाज हैं। मैं, दरअसल, दोनों फिल्मों पर काम कर रहा हूं। मैं मुन्नाभाई स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं और साथ ही थ्री इडियट्स के सीक्वल पर भी काम कर रहा हूं।”

मुन्नाभाई एमबीबीएस को लेकर क्या बोले हिरानी

राजकुमार हिरानी ने कहा कि मुन्नाभाई के लिए उनके पास एक आइडिया है, जो बड़े स्तर पर है, लेकिन अभी भी मुझे उसके लिए सही अंत नहीं मिला है। थ्री इडियट्स के बारे में बात करते हुए राजकुमार हिरानी ने कहा, "थ्री इडियट्स (सीक्वल) के लिए अभी हाल ही में अचानक, बेवजह, यह विचार मेरे मन में आया। और मुझे नहीं पता कि वो आइडिया यूनिवर्स में कैसे गया। क्योंकि ये अब भी वहां नहीं पहुंचा है, लेकिन हमने कहा कि हम इसपर काम करेंगे। और फिर, जब भी ऐसा होता है... लेकिन किसी तरह एक सुबह, मैंने देखा कि खबर बाहर आ चुकी है।"

इस चीज पर सोच-विचार कर रहे हैं हिरानी

मुन्नाभाई और थ्री इडियट्स दोनों ही उनके बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स हैं, लेकिन हिरानी ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वो पहले किस प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। उन्होंने कहा, मेरे पास तीन-चार स्क्रिप्ट्स हैं, और मुझे जल्द ही यह तय करना होगा कि मैं मुझे किस दिशा में आगे बढ़ना है।

मुन्नाभाई एमबीबीएस

2009 में रिलीज हुई थी थ्री इडियट्स

थ्री इडियट्स की बात करें तो यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आमिर खान, आर माधवन, शर्मन जोशी, करीना कपूर और बोमन ईरानी जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है।

थ्री इडियट्स

2003 में आई थी मुन्नाभाई एमबीबीएस

मुन्नाभाई एमबीबीएस की बात करें तो फिल्म का पहला पार्ट साल 2003 में आया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इसके बाद साल 2006 में फिल्म का सीक्वल लगे रहो मुन्नाभाई एमबीबीएस आया था। दोनों ही फिल्मों में संजय दत्त और अरशद वारसी अहम रोल निभाते नजर आए थे।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;