हॉलीवुड ने भारत से चुराई थी यह कहानी, बॉक्स ऑफिस पर कमाए 24,000 करोड़ रुपये
क्या आपको भी लगता है कि सिर्फ बॉलीवुड की अंग्रेजी फिल्मों की कहानियां चुराकर फिल्में बनाता है? राजीव ठाकुर ने एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

हिंदी फिल्मों पर लंबे वक्त से यह आरोप लगता रहा है कि वो साउथ या फिर अंग्रेजी फिल्मों की कहानियां चुराकर उन्हें हिंदी में बना देते हैं। ऐसे कई उदाहरण भी हैं जो इस बात को साबित करते हैं। म्यूजिक से लेकर कहानियों तक में हमने साउथ और अंग्रेजी फिल्मों की फ्रेम टू फ्रेम कॉपी देखी है। म्यूजिक के मामले में भी यही बात साबित होती है, लेकिन क्या कहेंगे अगर कोई कहे कि हॉलीवुड ने भी एक बार बॉलीवुड की एक फिल्म को अंग्रेजी में कॉपी किया था, वो भी बिना बताए बहुत चालाकी के साथ। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि एक्टर राजीव ठाकुर ने अपने एक इंटरव्यू में ऐसा कहा।
हॉलीवुड वाले भी चुराते हैं कहानियां
राजीव ठाकुर ने एक पॉडकास्ट में कहा, "हम पर आरोप लगते हैं कि हम हॉलीवुड की कहानियां चुराते हैं। आप ठिकाना फिल्म देख लेना, आप कहोगे कि अवतार ने ठिकाना की कहानी चुराई है।" कैसे हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म अवतार असल में बॉलीवुड फिल्म ठिकाना की कॉपी है, इस बारे में बताते हुए राजीव ठाकुर ने कहा, "आप लिख लो। मैं कहानी सुनाऊंगा तो आप बोलोगे कि यह फिल्म अवतार है।" इसके बाद राजीव ठाकुर ने ठिकाना मूवी की कहानी सुनाई और फिर जब आप उसे अवतार मूवी के साथ कंपेयर करते हैं तो आपको वाकई लगता है कि कहानी तो दोनों की हूबहू है।
राजीव ने सुनाई ठिकाना की कहानी
राजीव ठाकुर ने 'ठिकाना' की कहानी सुनाते हुए कहा, "एक वर्ल्ड है पुलिस वालों का, जिसमें हैं अनिल कपूर और उनका डिपार्टमेंट। दूसरी तरफ एक गांव है डाकुओं का, अलग दुनिया। इसके प्रधान हैं प्राण साहब और उनकी बेटी है पूनम ढिल्लों। अब पुलिस वाले भेस बदलकर अनिल कपूर को डाकू बनाकर वहां भेजते हैं। यह डाकू बनकर वहां जाते हैं और इन्हें प्यार हो जाता है पूनम ढिल्लों से। अब ये सभी डाकुओं को राजी कर लेते हैं कि आपको सरेंडर करना है। उधर पुलिस में करप्ट आदमी हैं जो कहता है कि हम इन डाकुओं को खत्म कर देंगे।"
अवतार से हूबहू मेल खाती है कहानी
राजीव ठाकुर ने बताया, "पुलिस का यह करप्ट आदमी कह रहा है कि हम हमला करेंगे, और अनिल कपूर कह रहे हैं कि ऐसा नहीं करना है। वह जिद पर अड़ा है कि मैं इनसे सरेंडर करवाऊंगा। उधर पुलिस हमला करने निकल पड़ी है और यह सरेंडर करवाने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच एक आदमी बोलता है कि हमला हो गया है, हमें भी अटैक करना है। दोनों लोग हमले के लिए तैयार हैं। अब अनिल कपूर इन गांव वालों की तरफ से लड़ रहा है। अब बताओ?" राजीव की बात सुनकर किसी को भी यकीन हो जाएगा कि शायद गोविंदा को पक्का अवतार ऑफर की गई होगी। क्योंकि अवतार फिल्म की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।
फिल्म का बजट और कितनी रही कमाई
मालूम हो कि लीजेंडरी डायरेक्टर जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट तकरीबन 1200 करोड़ रुपये था। गोविंदा ने खुद यह खुलासा किया था कि पहले यह फिल्म उन्हें ऑफर की गई थी, लेकिन बाद में जब उन्होंने मना कर दिया कि वह शरीर पर यह सब पेन्टिंग वगैरह नहीं करवाएंगे, तब हॉलीवुड एक्टर्स को कास्ट किया गया। बात फिल्म की कमाई की करें तो साल 2009 में आई इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 7.9 थी और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसने तकरीबन 24 हजार करोड़ रुपये की कमाई की थी।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


