रजनीकांत करने वाले थे श्रीदेवी को प्रपोज, तभी अचानक हुआ ऐसा 'अपशगुन', एक्टर ने बदल दिया इरादा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रजनीकांत ने हेमा से लेकर श्रीदेवी और ऐश्वर्या राय तक हर उम्र की एक्ट्रेस संग बतौर एक्टर काम किया है।

Sridevi rajinikanth
रजनीकांत करने वाले थे श्रीदेवी को प्रपोज

मेगास्टार रजनीकांत साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके हैं। रजनीकांत ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। बॉलीवुड में भी रजनीकांत ने कई हिट दिए हैं। वो कई सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। रजनीकांत ने तमिल के साथ तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। हेमा से लेकर श्रीदेवी और ऐश्वर्या राय तक रजनीकांत ने हर उम्र की एक्ट्रेस संग बतौर एक्टर काम किया है। लेकिन रजनीकांत का श्रीदेवी संग एक खास रिश्ता था। एक वक्त रजनीकांत, श्रीदेवी को अपना दिल दे बैठे थे और उनसे शादी करना चाहते थे, लेकिन जिस दिन वो एक्ट्रेस को प्रपोज करने वाले थे उसी वक्त कुछ ऐसा हुआ, जिसे एक्टर ने अपशगुन मान लिया। इसके बाद वो इस रिश्ते से पीछे हट गए।

इस दिन किया प्रपोज करने का प्लान

ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर के. बालचंदर ने बताया था कि रजनीकांत श्रीदेवी को लेकर काफी सीरियस थे। श्रीदेवी के साथ काम के दौरान ही रजनी को उनसे प्यार हो गया था। निर्देशक ने बताया कि जब रजनीकांत ने श्रीदेवी को प्रपोज करने का सोचा। इसके लिए उन्होंने गृह-प्रवेश सेरेमनी का दिन चुना। इसके लिए वो गृह-प्रवेश सेरेमनी में शामिल होने के लिए उनके घर पहुंचे।

रजनीकांत श्रीदेवी

हुआ कुछ ऐसा अपशगुन!

श्रीदेवी के गृह-प्रवेश सेरेमनी के दौरान जब रजनीकांत उन्हें प्रपोज करने वाले थे तभी अचानक बिजली चली गई और घर में अंधेरा हो गया। रजनीकांत अंधविश्वास और शकुन-अपशकुन पर बहुत भरोसा करते हैं। उन्होंने बिजली जाने को एक बुरा संकेत (अपशगुन) मान लिया। रजनीकांत अंधविश्वास और शकुन-अपशकुन पर बहुत भरोसा करते हैं। उन्होंने बिजली जाने को एक बुरा संकेत (अपशगुन) मान लिया और रिश्ते से पीछे हो गए। रजनीकांत बिना प्रपोज करे ही घर से चले गए। श्रीदेवी के लिए फीलिंग्स होने के बावजूद भी रजनीकांत ने उनके साथ एक हेल्दी बॉन्ड रखा।

13 साल की उम्र में पर्दे पर बनी रजनीकांत मां

बता दें श्रीदेवी ने महज 13 साल की उम्र में 1976 की तमिल फिल्म 'मूंदरू मुदिचू' (Moondru Mudichu) में रजनीकांत की सौतेली मां का किरदार निभाया था। इसी फिल्म के साथ एक्ट्रेस ने डेब्यू किया था। रजनीकांत और श्रीदेवी ने साथ में 16 वयाथिनिले, जॉनी, भगवान दादा, अदुथा वरिसु, और रानुवा वीरन जैसी कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा रजनीकांत श्रीदेवी की फिल्म चालबाज में भी नजर आए थे, जो सुपरहिट साबित हुई थी।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडरजनीकांत करने वाले थे श्रीदेवी को प्रपोज, तभी अचानक हुआ 'अपशगुन', बदल दिया इरादा