रजनीकांत ने क्यों नहीं किया विजय को पब्लिकली बर्थडे विश, एक्टर बोले- मैंने तो उन्हें...
विजय जबसे मुख्यमंत्री बने हैं तमिलनाडु के तबसे उनके और रजनीकांत के बीच जबरदस्ती के अनबन की खबर आती रहती है, लेकिन अब रजनीकांत ने जानें क्या कहा।

विजय जो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं उनका 22 जून को बर्थडे था। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीति से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी। लेकिन एक चीज जिसको लेकर चर्चा हुई वो ये कि रजनीकांत ने विजय को पब्लिकली विश नहीं किया। अब रजनीकांत ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ दी है।
रजनीकांत ने क्या कहा
दरअसल, रविवार को रजनीकांत को चेन्नई में उनकी फिल्म धर्मन के इवेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान रजनीकांत से काफी सवाल किए गए। जैसे ही रजनीकांत वेन्यू से जाने लगे तो उनसे रिपोर्टर ने सवाल किया कि आपने विजय को बर्थडे विश नहीं किया पब्लिकली । इस पर रजनीकांत ने कहा कि उन्होंने पर्सनली विजय को विश किया था बर्थडे पर पब्लिकली विश करने की बजाय। वह बोले, ‘मैंने उन्हें कॉल करके विश कर दिया था।’
विजय के मुख्यमंत्री बनने पर बोले थे रजनीकांत
बता दें कि इससे पहले मई में रजनीकांत ने अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। उन्होंने कहा था, ‘ऐसी अफवाह उड़ रही थी कि मैंने कहा कि विजय को मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहिए या मैं 2 पार्टीज को मिलवाना चाह रहा हूं। कुछ कह रहे हैं कि मैंने उन्हें विष नहीं किया जबकि मैं पहले ही उन्हें विश कर चुका था।’
रजनी चीप स्टैन्डर्ड नहीं
उन्होंने आगे कहा था,' रजनी चीप नहीं हैं या लो स्टैन्डर्ड इंसान नहीं है जो किसी के बारे में कुछ भी बोलें। मैं काफी हैरान हुआ जब पता चला कि विजय मुख्यमंत्री बन गए हैं। जैसे ही वह मुख्यमंत्री बनें मैंने उन्हें बधाई गी। मैं पॉलिटिक्स में नहीं हूं तो मैं विजय से जलन क्यों करूंगा। विजय और मेरे में काफी जनरेशन गैप है। हम अगर कॉम्पटीशन करेंगे तो अच्छा नहीं लगेगा।'
रजनीकांत ने फिर विजय की तारीफ भी की थी और कहा था, 52 की उम्र में उन्होंने एमजीआर और एनटीआर से ज्यादा अचीव कर लिया है। वह ना सिर्फ बीजेपी और 2 पार्टीज के खिलाफ खड़े हुए बल्कि जीते भी। यह मेरे लिए सरप्राइज से भरी खुशी थी। कोई जलन नहीं। विजय को मेरी शुभकामनाएं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


