रजनीकांत नहीं झेल पाए थे स्टारडम का प्रेशर, अस्पताल में भर्ती होने के बाद लिए ये बड़े फैसले

लाइव हिन्दुस्तान
share

सुपरस्टार रजनीकांत ने खुद अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह काम का इतना दबाव ले रहे थे कि एक वक्त पर उन्हें हॉस्पिटलाइज होना पड़ा था।

Rajinikanth
रजनीकांत ने जब अपने करियर की शुरुआत की तब वह एक साल में 15 फिल्में तक कर रहे थे।

भारतीय सिनेमा ने कई सुपरस्टार एक्टर्स को जन्म दिया है, लेकिन रजनीकांत जैसी फैन फॉलोइंग शायद ही किसी की हो पाई। साल 1975 में फिल्म 'अपूर्व रागंगल' के जरिए अपने करियर की शुरुआत करने वाले रजनीकांत के करियर का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर गया था। वह उन चुनिंदा सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं रहा है और उन्होंने एक्टिंग की प्रोफेशनल पढ़ाई की थी। रजनीकांत का देखते ही देखते बड़ा चेहरा बन गए थे, लेकिन कम लोग जानते हैं कि इतनी तेजी से मिली सक्सेस और फेम को जमीन के जुड़े रजनीकांत स्वीकार नहीं कर पाए थे।

जब साल की 15 फिल्में कर रहे थे रजनीकांत

रजनीकांत को पता था कि वह इंडस्ट्री में एक नए एक्टर हैं और उनके सपोर्ट में कोई गॉडफादर नहीं है। यही वजह थी कि उन्होंने बेहिसाब मेहनत की और शुरुआती कुछ वक्त तक तो हर साल 10 से 15 फिल्में कर रहे थे। रजनीकांत अपने आप को एक ऐसे सेलेब्रिटी के तौर पर स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे, जिसका मुकाबला करना असंभव हो जाता। हालांकि उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। इतनी मेहनत और दिन-रात काम ने लगे रहने की वजह से और अचानक इतनी सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी वह संभाल नहीं सके।

नहीं झेल पाए स्टारडम, अस्पताल में हुए भर्ती

रजनीकांत ने खुद बताया था कि साल 1981 में उन पर मेंटल प्रेशर इतना ज्यादा था कि शॉक की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था। साल 1988 में इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में रजनीकांत ने कहा, "मैं स्टारडम का प्रेशर झेल नहीं पाया। कुछ ही साल पहले मैं एक कंडक्टर के तौर पर 320 रुपये कमा रहा था और फिर अचानक मुझे एक फिल्म के 5 लाख रुपये मिल रहे थे। इतना पैसा, शौहरत और बेहिसाब काम मुझे टूटने की कगार तक ले गया।" रजनीकांत को हॉस्पिटलाइज होना पड़ा, लेकिन यह उनकी जिंदगी में एक बदलाव भी लाया।

हादसे के बाद रजनीकांत ने बदली जीवन शैली

रजनीकांत ने बताया कि इसके बाद उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में बड़ा बदलाव आया। उन्होंने पहले से कम फिल्में करना शुरू कर दिया। साथ ही इसके कुछ वक्त बाद उन्होंने लता रंगाचारी के साथ शादी करके घर बसा लिया। रजनीकांत लता से पहली बार एक इंटरव्यू में मिले थे। वह अपनी कॉलेज मैगजीन के लिए रजनीकांत का इंटरव्यू करने आई थीं। भले ही रजनीकांत ने अपनी फिल्में कम कर दी थीं, लेकिन इसका यह मतलब बिलकुल नहीं था कि उनका फेम कम हुआ था। 1980 के आसपास वह एक फिल्म का 25 लाख रुपये चार्ज कर रहे थे। यह उस वक्त के मुताबिक बहुत बड़ी रकम थी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडरजनीकांत नहीं झेल पाए थे स्टारडम का प्रेशर, होना पड़ गया था अस्पताल में भर्ती