राजेश शर्मा का मेडिकल स्टेटमेंट डिलीट, कीड़े काटने वाली घटना पर फिल्म बॉडी ने की जांच की डिमांड
राजेश शर्मा जो पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं, शूट के दौरान एक कीड़े के काटे जाने के बाद से। फैंस उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

प्रभास की फिल्म फौजी की हैदराबाद में शूटिंग के दौरान राजेश शर्मा को किसी जहरीले कीड़े या मकड़ी ने काट लिया, जिसके बाद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी देते हुए बीते दिन एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, लेकिन 24 घंटे में ही इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया।
अब भी चल रहा है इलाज
दरअसल, ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस मामले में हाई लेवल जांच की मांग की है। राजेश अभी भी अस्पताल में एडमिट हैं और खतरे से बाहर नहीं आए हैं। उनका इलाज चल रहा है।
हुआ क्या राजेश के साथ
फिल्म की शूटिंग हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में चल रही थी। इसी दौरान, किसी जहरीले कीड़े या फिर मकड़ी ने राजेश को काट लिया। आसपास का इलाका घने पेड़ पौधे वाला था। जब राजेश के पैर में कीड़े ने काटा तो उन्हें समझ तो आ गया, लेकिन वे अपनी शूटिंग पूरी करते रहे। बाद में कोलकाता भी गए और वहां उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सुदीपा ने यह बयान सोशल मीडिया पर शेयर किया था, लेकिन बाद में उसे हटा दिया।
हाई लेवल जांच की मांग
इस मामले की ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने हाई-लेवल जांच की मांग की। अपने बयान में एसोसिएशन ने एक्टर के अस्पताल में भर्ती करवाए जाने पर चिंता जताई। बयान में कहा गया, ‘एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत शूटिंग शेड्यूल के दौरान बहुत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाया गया। ऐसी गंभीर मेडिकल इमरजेंसी किस हालत में हुई, अभी यह साफ नहीं हो सका है। इस मामले की तुरंत ट्रांसपेरेंट जांच की जानी चाहिए।’
बयान में आगे बताया गया कि एक्टर मेडिकल निगरानी में हैं। हालांकि, वह खतरे से बाहर अब भी नहीं हैं। एसोसिएशन ने कहा, 'ताजा मेडिकल अपडेट को देखते हुए घटना की गंभीरता और चिंताजनक हो गई है। खबर है कि अब भी वे खतरे से बाहर नहीं हैं।'
इससे पहले अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक्टर के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था जल्द ठीक हो जा यार। अभी साथ में बैठकर बहुत हंसना है।
बता दें कि पिछले कई सालों में राजेश शर्मा ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। वह स्पेशल 26, बीए पास, तनू वेड्स मनू रिटर्न्स, खोसला का घोंसला, इश्किया, नो वन किल्ड जैसिका, चिल्लर पार्टी, द डर्टी पिक्चर जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


