‘अभी साथ बैठकर बहुत हंसना है’; अस्पताल में भर्ती राजेश शर्मा की अक्षय कुमार को हुई चिंता

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एक्टर राजेश शर्मा इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। फिल्म के सेट पर राजेश को किसी कीड़े ने काट लिया था जिसके बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। अब अक्षय कुमार ने अपने दोस्त के लिए चिंता व्यक्त की है।  

Rajesh and Akshay

प्रभास की फिल्म फौजी की शूटिंग के दौरान एक्टर राजेश शर्मा को सेट पर एक कीड़े ने काट लिया जिसके बाद राजेश को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। राजेश की तबीयत बिगड़ने पर अब उनके दोस्त अक्षय कुमार ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने राजेश के लिए पोस्ट में लिखा- जल्दी ठीक हो जा यार। राजेश शर्मा के साथ ये घटना हैदराबाद की फिल्मसिटी में शूटिंग के दौरान हुई।

अक्षय कुमार को हुई दोस्त की चिंता, लिखा पोस्ट

अक्षय कुमार ने पोस्ट में लिखा- अपने दोस्त राजेश की हेल्थ के बारे में सुनने के बाद चिंतित हूं। आशा करता हूं महादेव उन्हें जल्दी और पूरी तरह ठीक कर दें। जल्दी ठीक हो जा यार, अभी साथ बैठकर बहुत हंसना है।

क्यों कर रहे लोग अक्षय कुमार को ट्रोल?

अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर कुछ नाराजगी जताई है। लोग बोल रहे हैं कि अक्षय कुमार को यहां भी लाइमलाइट चाहिए। एक ने लिखा- अगर वो आपके इतने ही अच्छे दोस्त हैं तो भाई उनके परिवार को वीडियो कॉल करो। ये सोशल मीडिया पर क्या नौटंकी कर रहे हो। एक दूसरे यूजर ने लिखा- इस स्थिति में अपनी तस्वीर शेयर करने की क्या जरूरत थी। हर चीज में ड्रामे की जरूरत नहीं होती है। जहां एक ओर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया है तो वहीं कुछ लोगों ने राजेश के जल्द ठीक होने की बात लिखी है।

राजेश शर्मा के साथ क्या हुआ?

एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए इस पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये घटना तब हुई जब राजेश हैदराबाद की रामौजी फिल्म सिटी के एक घने पेड़-पौधे वाले इलाके में थे और लोकल टैक्नीशियंस से बात कर रहे थे। वो समझ गए थे कि उनके पैर में किसी चीज ने काटा है। पहले तो उन्होंने इसपर ध्यान नहीं दिया और अपनी शूटिंग जारी रखी, लेकिन 6 घंटे के बाद उनके दाएं पैर में दर्द शुरू हो गया।

दर्द के बीच एक्टर ने पकड़ी थी कोलकाता के लिए फ्लाइट, आया था तेज बुखार

दर्द के बीच राजेश ने कोलकाता के लिए फ्लाइट पकड़ी। फ्लाइट में राजेश को बेचैनी होने लगी और बुखार आ गया। ऐसे में ही कोलकाता पहुंचते ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजेश के पैर में कीड़े का जहर अंगूठे से लेकर घुटने तक फैल गया है और उनके पैर में बड़े-बड़े छाले निकले आए हैं। एक्टर को सांस लेने भी तकलीफ हो रही है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।