राजेश खन्ना की लिव-इन पार्टनर ने बताया डिंपल को तलाक देना चाहते थे एक्टर, एक्ट्रेस ने बदले में रख दी ये मांग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राजेश खन्ना की लिव-इन पार्टनर रही अनीता अडवानी ने हाल में कहा कि एक्टर ने अपनी अलग हो चुकी पत्नी से तलाक मांगा था। लेकिन तलाक नहीं दिया गया, इसके बदले में सब कुछ नाम कर देने की बात कही गई थी।

Rajesh Khanna and Dimple Kapadia
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया

बॉलीवुड एक्टर राजेश खन्ना के फिल्मी करियर की तरफ उनकी लव लाइफ भी खबरों में बनी रही। 31 साल की उम्र में उन्होंने 16 साल की डिंपल कपाड़िया से शादी की और फिर दो बेटियों के जन्म के बाद ये जोड़ी टूट भी गई। डिंपल अपनी दोनों बेटियों के साथ 80 के दशक की शुरुआत में ही राजेश खन्ना से अलग हो गई थीं और उनके अंतिम समय तक दोनों अलग रहे। अब एक्टर की लिव-इन पार्टनर रहीं अनीता अडवानी ने एक्टर्स के तलाक पर बात कही है। उन्होंने कहा कि राजेश खन्ना ने डिंपल से तलाक मांगा था लेकिन एक्ट्रेस ने सब कुछ अपने नाम पर कर देने की बात कही।

अनीता अडवानी ने अपने रिश्ते पर कहा-

मेरी सहेली के साथ बातचीत में अनीता ने अपने और राजेश खन्ना के रिश्ते और उनकी अलग हो चुकी पत्नी डिंपल कपाड़िया से तलाक के बारे में बात की। अनीता ने कहा,'मेरा केस है वो हिंदी मैरिज लॉ पे चला गया जिससे मेरा लेना देना नहीं है। यहां सिविल में भेज दिया। सिविल लॉ अलग है। मैंने राजेश खन्ना के साथ रिश्ते को शादी का दर्जा मांगा था। इसमें लिव-इन पार्टनर भी आती हैं। मां और बहनें भी आती हैं।'

राजेश खन्ना अनीता आडवाणी

राजेश खन्ना ने कई बार मांगा तलाक

अनीता ने आगे कहा कि राजेश खन्ना की वाइफ चली गई थीं वो साथ रहना नहीं चाहती थीं। और वो तलाक भी नहीं देना चाहती थी। उन्होंने बताया कि राजेश खन्ना ने कई बार तलाक मांगा। लेकिन नहीं दिया। डिंपल की तरफ से कहा गया कि अगर तलाक चाहिए तो सबकुछ नाम करना होगा। अनीता ने कहा,'तलाक 10 बार मांगा, नही दिया। उनकी मांग थी कि अगर तलाक देना है तो सब कुछ हमारे नाम कर दो। अनीता ने आगे ये भी कहा कि वो आसान आदमी नहीं थे लेकिन अगर कोई उनके साथ खड़ा है तो लॉ क्यों है जब वो ऐसे रिश्ते को बचा नहीं सकते। ये बहुत ही कन्फ्यूज करने वाली सिचुएशन है।

राजेश खन्ना का जीवन

बता दें, राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने 1973 में शादी कर ली थी। शादी की शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा। दो बेटियों ट्विंकल और रिंकी का जन्म हुआ। लेकिन फिर दोनों का रिश्ता टूट गया। साल 1982 में ये जोड़ी टूट गई और डिंपल अपनी दोनों बेटियों के साथ राजेश खन्ना का घर छोड़कर चली है। राजेश खन्ना से अलग होने के बाद उन्होंने बेटियों की परवरिश के साथ फिल्मों में अपना कमबैक किया। वहीं राजेश खन्ना भी करियर में दूसरा कमबैक नहीं कर सके। 18 जुलाई 2012 को एक्टर ने अपनी आखिरी सांस ली। डेथ से पहले उनके जीवन में अनीता अडवानी थीं। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडराजेश खन्ना की लिव-इन पार्टनर ने बताया डिंपल ने तलाक के बदले में रख दी ये मांग