फ्लॉप थी बॉलीवुड के इस सुपरस्टार की डेब्यू फिल्म, फिर भी रचा इतिहास, तीन बार बनी रीमेक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। उनके जैसा स्टारडम आज तक किसी और स्टार का हुआ न होगा। उनकी एक झलक पाने के लिए फैन पागल हो जाते थे। लेकिन उनकी डेब्यू फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही। इसके बावजूद इस फिल्म ने इतिहास रच दिया था।

राजेश खन्ना

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई स्टार्स ऐसे रहे, जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, लेकिन इंडस्ट्री में उनकी शुरुआत कुछ खास नहीं थी। बॉलीवुड के एक ऐसे ही सुपरस्टार रहे, जिनकी डेब्यू फिल्म फ्लॉप रही। हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की। राजेश खन्ना ने कई हिट फिल्में दी, लेकिन उनकी डेब्यू फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही। इसके बावजूद इस फिल्म ने इतिहास रच दिया था। यही नहीं साउथ में राजेश खन्ना की इस मूवी पर दो बार रीमेक बनीं। अब आप रहे होंगे कौन सी है वो फिल्म? आइए जानते हैं उस मूवी का नाम...

कौन सी थी वो फिल्म

राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। उनके जैसा स्टारडम आज तक किसी और स्टार का हुआ न होगा। उनकी एक झलक पाने के लिए फैन पागल हो जाते थे। राजेश खन्ना की हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'आखिरी खत' था। राजेश की ये डेब्यू फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। साल 1966 में रिलीज इस मूवी को चेतन आनंद ने लिखा और निर्देशित किया था। इस फिल्म के गानों को काफी पसंद किया गया था।

आखिरी खत

ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी मूवी

बता दें कि राजेश खन्ना की मूवी 'आखिरी खत' कल्ट क्लासिक रूप में उभरी और साल 1967 में 40वें ऑस्कर अवार्ड के लिए बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज कैटिगरी में भेजा गया था। हालांकि, इसे कोई नॉमिनेशन तो नहीं मिला था, लेकिन इस मूवी की उस दौर में काफी चर्चा हुई थी। बाद में इस फिल्म को तमिल, तेलुगु और तुर्की भाषा में भी रीमेक किया गया। इस फिल्म का साल 1979 में तमिल रीमेक 'पून्थलिर' और 1981 में तेलुगू रीमेक 'चिन्नारी चिट्टी बाबू' बनाया गया था। वहीं, साल 1974 में भी इस फिल्म को तुर्की में 'गरिप कुस' के नाम से बनाया गया था।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडफ्लॉप थी बॉलीवुड के इस सुपरस्टार की डेब्यू फिल्म, फिर भी रचा इतिहास