मजबूरी में कैंसल करनी पड़ी थी 'चिंगारी कोई भड़के' की शूटिंग, बाद में इस तरह शूट हुआ था गाना

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Rajesh Khanna Song: राजेश खन्ना की फिल्म अमर प्रेम आपको याद ही होगी। इस फिल्म के डायलोग और गाने बहुत पॉपुलर हुए थे। आज हम आपको इस फिल्म के गाने चिंगारी कोई भड़के से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं। 

मजबूरी में कैंसल करनी पड़ी थी 'चिंगारी कोई भड़के' की शूटिंग, बाद में इस तरह शूट हुआ था गाना

1972 की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म अमर प्रेम राजेश खन्ना के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म के डायलोग और गाने काफी मशहूर हुए थे। ‘पुष्पा आई हेट टियर्स’ इसी फिल्म का डायलोग था। आज भी लोग इस डायलोग को राजेश खन्ना के अंदाज में बोलने की कोशिश करते हैं। आज हम आपको इसी फिल्म के एक गाने ‘चिंगारी कोई भड़के’ का किस्सा सुना रहे हैं। इस गाने को कोलकाता में शूट किया जाना था। कास्ट के साथ टीम कोलकाता पहुंच भी गई थी, लेकिन फिर डायरेक्टर को शूटिंग कैंसल करनी पड़ी।

राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाते हैं। उन्हें सुपरस्टार कहना गलत भी नहीं होगा क्योंकि उनकी फैन फॉलोइंग ही इस तरह की थी। एक वक्त था जब सिनेमाघरों में एक साथ राजेश खन्ना की कई फिल्में रिलीज होती थीं। लोग राजेश खन्ना की झलक पाने को पागल रहते थे।

कोलकाता एयरपोर्ट पर लग गई थी भीड़

राजेश खन्ना के जीवन पर लिखी किताब राजेश खन्ना: कुछ तो लोग कहेंगे में चिंगारी कोई भड़के गाने से जुड़ा दिलचस्प किस्सा बताया गया है। गाने की शूटिंग के लिए राजेश खन्ना फिल्म की टीम के साथ कोलकाता पहुंचे थे। राजेश खन्ना के कोलकाता पहुंचने की बात लीक हो गई थी। ऐसे में उनकी एक झलक पाने के लिए कोलकाता एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ जमा हो गई थी। बहुत मुश्किल से भीड़ से बचाकर राजेश खन्ना को होटल तक पहुंचाया गया था।

टीम को मजबूरी में वापस आना पड़ा था मुंबई

फिल्म के डायरेक्टर शक्ति सामंत ने देखा कि होटल के बाहर भी बड़ी तदाद में लोग इक्ट्ठा हुए हैं। शक्ति सामंत ये देखते ही समझ गए थे कि इस गाने को आउटडोर में शूट करना नामुमकिन होगा। उन्होंने गाने का शूट कैंसल कर दिया था। इसके बाद राजेश खन्ना समेत पूरी टीम मुंबई वापस आ गई थी।

सेट पर शूट किया गया गाना

शक्ति सामंत को बाद में वो गाना स्टूडियो में हावड़ा ब्रिज का सेट लगाकर शूट करना पड़ा था। राजेश खन्ना के पीछे दीवानी जनता की वजह से शक्ति सामंत ने मजबूरी में वो गाना सेट पर शूट किया था।

चिंगारी कोई भड़के गाने के बारे में

चिंगारी कोई भड़के गाना किशोर कुमार ने गाया था। इस गाने को लिखा था मशहूर गीतकार आनंद बख्शी ने। वहीं, गाने का संगीत आर डी बर्मन ने तैयार किया था। गाने को राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर पर फिल्माया गया था।

फिल्म अमर प्रेम के बारे में

फिल्म अमर प्रेम की बात करें तो फिल्म पुष्पा (शर्मिला टैगोर) की कहानी है जिसका पति दूसरी शादी कर लेता है और उसे अपने घर से निकाल देता है। पुष्पा अपनी मां के घर जाती है, लेकिन वहां भी उसे कोई नहीं अपनाता। बाद में पुष्पा को उसके अंकल कोठे पर बेंच देते हैं। पुष्पा की वहां मुलाकात आनंद बाबू (राजेश खन्ना) से होती है। फिल्म की कहानी इसके बाद आनंद और पुष्पा के बीच आगे बढ़ती है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।