राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की राइवलरी पिता पर पड़ी भारी, रजत बेदी बोले- आंखों के सामने मर गए
बैड्स ऑफ बॉलीवुड से कमबैक कर चुके रजत बेदी के पिता भी इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं। रजत ने बताया कि अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना की राइवलरी के चलते पिता को काफी नुकसान हुआ था। वह डिप्रेशन में थे और उनकी आंखों के सामने ही दुनिया छोड़ दी।

रजत बेदी दिवंगत प्रोड्यूसर/डायरेक्टर नरेंद्र बेदी के बेटे हैं। उन्होंने बेनाम, महा चोर, अदालत जैसी फिल्में बनाई थीं। अब रजत ने बताया है कि पैसे की तंगी में पिता शराब में डूब गए और हालत बदतर होती गई। उनके पिता की कुछ फिल्में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की भेंट चढ़ गईं जिस वजह से नरेंद्र बेदी को काफी आर्थिक नुकसान हुआ था।
डिप्रेशन में चले गए थे पिता
सिद्धार्थ कन्नन के यूट्यूब चैनल पर रजत बेदी बोले, 'वह मेरी आंखों के सामने मर गए। मैं स्कूल से आया और वह कमरे से निकलकर आए और मेरे सामने गिर गए।' रजत ने बताया कि पिता डिप्रेशन में चले गए थे और उनको शराब की लत लग गई थी। वह बोले, 'वह अच्छा कमा रहे थे लेकिन दादाजी की फिल्मों से जुड़ी कुछ जिम्मेदारियां थीं और पिता उन्हें संभाल रहे थे।'
राजेश खन्ना की वजह से हुईं दिक्कतें
रजत बेदी ने यह भी बताया कि अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना की राइवलरी की वजह से उनके पिता पर आर्थिक बोझ पड़ गया था। वह बोले, 'डैड को राजेश खन्ना की वजह से भी दिक्कतें हुईं। उन्हें राजेश खन्ना के साथ 2-3 फिल्में शुरू करनी थीं और राजेश खन्ना को बुरा लगा कि वह अमिताभ बच्चन के टच में हैं और उनके साथ प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं। मुझे असली कहानी नहीं पता लेकिन मेरे पिता एक या दो फिल्मों के लिए यूनिट को पुणे ले गए थे और राजेश खन्ना का इंतजार करते रहे। 10-15 दिन तक राजेश खन्ना नहीं आए, मेरे पिता ने प्रोजेक्ट बंद कर दिया। शायद उस वक्त हीरो लोग दिक्कतें करते थे। इस वजह से राजेश खन्ना और पापा के बीच दिक्कतें थीं। शायद बच्चन साहब या दूसरी चीजों की वजह से।'
पूरी रात पीते थे शराब
रजत बेदी ने यह भी बताया कि उनके पिता और राजेश खन्ना घर पर साथ बैठकर रात-रातभर शराब पीते थे। बोले, मुझे याद है मेरे घर पर शराब के क्रेट्स होते थे। वह स्मोक करते, पान पराग खाते, उनकी लाइफस्टाइल बहुत बुरी थी। राजेश सुबह 5-6 बजे जाते थे और पूरी रात शराब पीते थे।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


