Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडrajat bedi talks about meeting with shahrukh khan in canada and he cried in front of him
शाहरुख खान का हाथ पकड़ रोने लगे थे रजत बेदी, कनाडा में रहकर भी काम मांगते थे एक्टर

शाहरुख खान का हाथ पकड़ रोने लगे थे रजत बेदी, कनाडा में रहकर भी काम मांगते थे एक्टर

संक्षेप:

आर्यन खान के वेब शो द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आए रजत बेदी ने शाहरुख खान से एक ऐसी मुलकात के बारे में बात की जब वो उनके सामने रो पड़े थे। ये पल वो कभी नहीं भूलते।

Mon, 3 Nov 2025 11:19 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आर्यन खान के वेब शो द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आने वाले एक्टर रजत बेदी अचानक से उनकी खोई पहचान वापस मिल गई है। शो में उनके किरदार जराज को पसंद किया गया। शो के एक्टर ने अपने कई इंटरव्यू में आर्यन खान से पहली मुलाकात के बारे में बात की। लेकिन अब रजत ने शाहरुख खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया है। एक्टर ने बताया कि जब वो फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर कनाडा में बस गए थे तब उनकी मुलाकात शाहरुख से हुई थी। इस दौरान वो एक्टर के साथ फूटकर रो पड़े थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शाहरुख के समाने रो पड़े थे रजत

फराह खान के यूट्यूब वीडियो में नजर आए रजत बेदी ने कहा कि वो उनकी पहली फिल्म जमाना दीवाना से शाहरुख खान से जुड़े हुए हैं। रजत ने बताया कि एक बार वो कनाडा में शाहरुख से मिले थे और उनसे मिलकर रोने लगे। रजत ने कहा, “शाहरुख सर ने वहां पार्टी होस्ट की थी। पार्टी के बाद शाहरुख सर ने मुझे ऊपर बुलाया रूम में जब उनके पर्सनल रूम में सब सारे स्टार्स मिले तो मुझे ये याद है कि मैं शाहरुख सर से मिला और मैं रो पड़ा। उन्होंने पूजा को बोला कि क्या हुआ इसे। मैं खुद को संभाल नहीं पाया। मैं बस बह गया। रो-रो कर, मुझे याद आया कि उधर मेरी पूरी फैमिली मतलब फिल्म इंडस्ट्री है और मैं यहां हूं। रजत ने आगे बताया कि को कनाडा में जरूर थे लेकिन लगातार काम की तलाश में थे। उन्हें वैसा काम नहीं मिल रहा था जैसा वो चाहते थे।

आर्यन ने बदल दी जिंदगी

रजत ने बताया कि साल 2022 में उन्हें बोनी जैन ने कनाडा में फोन कर बताया कि शाहरुख खान बेटा उनसे मिलना चाहता है। पहले तो रजत को यकीन नहीं हुआ। बाद में वो मुंबई आए और जराज के किरदार के लिए आर्यन से मुलाकात की। रजत बताते हैं इस किरदार ने और आर्यन खान की वजह से सिर्फ उनकी ही नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार की जिंदगी बदल गई है। उम्मीद है रजत को नए प्रोजेक्ट्स में भी देखा जाएगा।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।