Raja Shivaji: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का रिव्यू, फिल्म क्रिटिक ने क्या कहा?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Raja Shivaji: रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राजा शिवाजी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म क्रिटिक ने एक शब्द में इसका रिव्यू देते हुए लिखा, ‘ऐतिहासिक मास्टरपीस।’

Raja Shivaji: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का रिव्यू, फिल्म क्रिटिक ने क्या कहा?

रितेश देशमुख की छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। पहले इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कमाल किया। वहीं अब इसे शानदार रिव्यूज मिल रहे हैं। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इस फिल्म को भारतीय सिनेमा का एक शानदार गौरव बताया है। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने सलमान खान के कैमियो और अन्य कलाकारों के बारे में क्या लिखा। (ये भी पढ़ें: 62 रातों में बनी थी साउथ की 8.4 रेटिंग वाली ये फिल्म, बजट था 25 करोड़ और कमाए थे 106.80 करोड़)

निर्देशन और विजन

तरण आदर्श के अनुसार, रितेश देशमुख ने डायरेक्टर के रूप में बहुत कमाल का काम किया है। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान व्यक्तित्व की कहानी को पूरी स्पष्टता के साथ पर्दे पर उतारा है।

रितेश की एक्टिंग

रितेश ने न केवल फिल्म को डायरेक्ट किया है, बल्कि लीड रोल भी प्ले किया है। फिल्म क्रिटिक ने इसे उनके करियर की सबसे बेस्ट परफॉरमेंस करार दिया है।

फिल्म के गाने

फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर इसकी जान है। 'जय शिवराय' और फिल्म का एंथम दर्शकों में जोश भरने का काम करता है। (ये भी पढ़ें: May OTT Release: मई महीने में ओटीटी पर आ रही हैं 10 फिल्में-सीरीज, लिस्ट देख बना लें वीकेंड का प्लान)

सपोर्टिंग कास्ट

फिल्म में कलाकारों की लंबी फौज है। संजय दत्त और अभिषेक बच्चन अपने किरदारों में बेहद प्रभावी और शानदार नजर आए हैं। विद्या बालन और भाग्यश्री की उपस्थिति फिल्म को एक अलग गहराई देती है। जितेंद्र जोशी, अमोले गुप्ते और जेनेलिया देशमुख ने भी बेहतरीन काम किया है।

टेक्निकल एस्पेक्ट

संतोष सिवान की सिनेमैटोग्राफी ने मराठा साम्राज्य की भव्यता को जीवंत कर दिया है। खासकर 'चंद्रराव मोरे' वाला एक्शन सीक्वेंस फिल्म का हाईलाइट पॉइंट है।

सरप्राइज एलिमेंट

तरण ने अपने रिव्यू में सलमान खान का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उन्होंने लिखा कि फिल्म के अंत में एक सुपरस्टार का कैमियो है जो सिनेमाघरों में सीटियां और तालियां बटोर रहे हैं।

एडवांस बुकिंग में रचा इतिहास

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रितेश देशमुख के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने एडवांस बुकिंग के जरिए 5.14 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। दिलचस्प बात ये है कि इसके मराठी वर्जन ने एडवांस बुकिंग के जरिए 4.25 करोड़ ग्रॉस (3.60 करोड़ नेट) कमाए हैं।

आज कितनी कमाई कर सकती है फिल्म?

ट्रेड एनालिस्ट ने ‘राजा शिवाजी’ की एडवांस बुकिंग देख यह अनुमान लगाया है कि आज यानी पहले दिन रितेश देशमुख की फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस से 10 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।

आपके सवालों के जवाब

फिल्म हिंदी में भी रिलीज हुई है?
हां
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।