Raja Shivaji Day 2 Box office: रितेश देशमुख की फिल्म ने की ओपनिंग डे से कम कमाई, संडे से उम्मीदें

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Raja Shivaji Day 2 Box office: रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी के दूसरे दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है। शनिवार को फिल्म ने अपनी ओपनिंग डे से कम की कमाई की है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म आने वाले दिनों में शानदार कलेक्शन करेगी।

Raja Shivaji Day 2 Box office: रितेश देशमुख की फिल्म ने की ओपनिंग डे से कम कमाई, संडे से उम्मीदें

Raja Shivaji Day 2 Box office: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख अपनी फिल्म राजा शिवाजी को लेकर खबरों में बने हुए थे। 1 मई को फिल्म थिएटर में रिलीज हो गई। ओपनिंग को लेकर ट्रेड एनालिस्ट ने जो अनुमान लगाया था इस फिल्म ने उस से ज्यादा का कलेक्शन किया था। रितेश अपनी शानदार परफॉरमेंस और डायरेक्शन के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। अब दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें फोल्म ने ओपनिंग डे से कम का आंकड़ा छुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार को राजा शिवाजी थिएटर में चमकेगी।

राजा शिवाजी के दूसरे दिन की कमाई

रितेश देशमुख ने राजा शिवाजी में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है। ये एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म अपनी स्टार कास्ट और बड़े एक्टर्स के कैमियो को लेकर खबरों में बनी हुई है। फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ के साथ शुरुआत की थी। वहीं आज दूसरे दिन शनिवार को राजा शिवाजी सिर्फ 7.44 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई। फिल्म ने अब तक कुल 18.79 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये कमाई रविवार को बढ़ सकती है।

फिल्म का बजट

रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को 100 करोड़ के मोटे बजट के साथ बनाया गया है। जेनेलिया डिसूजा फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर इस फिल्म पर पैसा लगाया है। राजा शिवाजी रितेश का ड्रीम प्रोजेक्ट था। एक्टर ने फिल्म में लीड किरदार निभाने के साथ इस फिल्म का डायरेक्शन भी किया है। रितेश ने अजित वाडेकर और संदीप पाटिल के साथ मिलकर इस फिल्म की कहानी लिखी है।

राजा शिवाजी की कास्ट

राजा शिवाजी अपनी शानदार कास्ट के लिए खबरों में बनी हुई है। इस फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, जेनेलिया डिसूजा, महेश मांजरेकर, फरदीन खान, भाग्यश्री, अमोल गुप्ते, सचिन खेडेकर और बोमन ईरानी जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म में एक सुपरस्टार का कैमियो भी है। अब सोशल मीडिया पर कैमियो वाला सीन वायरल हो रहा है।

रितेश की आने वाली फिल्म

वैसे बता दें, रितेश देशमुख ने इससे पहले साल 2022 में आई फिल्म वेड का डायरेक्शन किया था। और अब राजा शिवाजी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म क्रिटिक्स ने रितेश की परफॉरमेंस को अब तक की बेस्ट बताया है। उम्मीद जताई जा रही है आने वाले दिनों में ये फिल्म 100 करोड़ बजट निकाल पाए। इसके अलावा आने वाले समय में रितेश धमाल 4 जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इस कॉमेडी फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन भी नजर आएंगे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।