Box Office: राजा शिवाजी का पहले दिन शानदार प्रदर्शन, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
Raja Shivaji Box Office: रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। यहां चेक करें फिल्म का टोटल कलेक्शन।

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ आज यानी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी की भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत हुई है। फिल्म को दो भाषाओं- हिंदी और मराठी में रिलीज किया गया है। फिल्म ने पहले दिन 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन
sacnilk.com के मुताबिक, राजा शिवाजी ने पहले दिन 11.35 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने हिंदी भाषा में 3.35 करोड़ की कमाई की है। वहीं, फिल्म ने मराठी भाषा में 8 करोड़ की कमाई की है। रितेश देशमुख की राजा शिवाजी उनकी टॉप 10 ओपनिंग वाली फिल्मों में भी शामिल हो गई है। राजा शिवाजी ने लिस्ट में 9वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है।
राजा शिवाजी के पहले दिन के शोज की ऑक्यूपेंसी
रितेश देशमुख की फिल्म की सुबह के शोज की ऑक्यूपेंसी 12.54 पर्सेंट रही। दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 28.38 पर्सेंट रही और शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 25.08 पर्सेंट रही। रात के शोज का डेटा अभी रिलीज नहीं किया गया है। इस तरह आज के शोज की टोटल ऑक्यूपेंसी 22 पर्सेंट रही है।
फिल्म राजा शिवाजी की कास्ट
राजा शिवाजी में संजय दत्त (अफजल खान), अभिषेक बच्चन (संभाजी शाहजी भोसले), बोमन ईरानी (पीर बाबा), जेनेलिया डिसूजा (साईबाई), विद्या बालन (बड़ी बेगम), महेश मांजरेकर, भाग्यश्री (जीजाबाई), फरदीन खान (शाहजहां) और अमोल गुप्ते जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है।
रितेश देशमुख ने डायरेक्ट की है राजा शिवाजी
रितेश देशमुख ने इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। फिल्म को जेनेलिया और ज्योति देशपांडे ने जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी के तहत प्रोड्यूस किया है।
राजा शिवाजी फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म है। फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव रिव्यूज मिल हैं। राजा शिवाजी की आधिकारिक घोषणा 19 मई, 2024 को हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजा शिवाजी अब तक की सबसे महंगी मराठी फिल्म है। फिल्म का बजट 100 करोड़ के करीब बताया जा रहा है।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


