Raja Shivaji Box Office: घटाए गए 'राजा शिवाजी' के शोज, अभी ₹100 करोड़ क्लब से इतनी दूर

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Raja Shivaji Box Office Collection Day 13: रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। फिल्म को सबसे बड़ी मराठी फिल्म बनने के लिए अभी इतना सफर और तय करना है।

Raja Shivaji Box Office: घटाए गए 'राजा शिवाजी' के शोज, अभी ₹100 करोड़ क्लब से इतनी दूर

रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी फिल्म 'राजा शिवाजी' धीरे-धीरे 100 करोड़ का आंकड़ा छूने की तरफ बढ़ रही है। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि इस वीकेंड तक यह फिल्म इस जादुई आंकड़े को पार कर लेगी। रितेश देशमुख के अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन, सलमान खान, भाग्यश्री, संजय दत्त और जेनेलिया डिसूजा ने भी काम किया है। फिल्म में विद्या बालन अहम किरदार निभाती नजर आई हैं। बीते बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 'राजा शिवाजी' का 13वां दिन था और तकरीबन 2 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसने अपने टोटल डॉमेस्टिक कलेक्शन में कुछ नंबर्स और जोड़ लिए हैं।

राजा शिवाजी डे 13 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर राजा शिवाजी की अभी तक (डे13) की कुल कमाई 75 करोड़ 05 लाख रुपये हो चुकी है। बात इंडियन ग्रॉस कलेक्शन की करें तो यह आंकड़ा 90 करोड़ के करीब है। यानि यह बात पक्की है कि ग्रॉस कलेक्शन के मामले में राजा शिवाजी इस वीकेंड तक 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी, लेकिन क्या नेट कलेक्शन के मामले में भी वो यह कमाल कर पाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा। फिल्म के लिए यह नंबर इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके बाद ही यह तय होगा कि क्या राजा शिवाजी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन पाएगी या नहीं।

हाई रेटिंग लेकिन मायूस रहे फिल्म क्रिटिक्स

फिल्म की IMDb पर रेटिंग 8.1 है और इस धमाकेदार नंबर के साथ इसे पब्लिक का दमदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, हालांकि फिल्म की कहानी और कास्टिंग से क्रिटिक्स ज्यादा खुश नहीं दिखे। कई लोगों का तो यह तक कहना है कि बतौर निर्देशक रितेश देशमुख की सबसे बड़ी गलती खुद को छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में कास्ट करना है। फिल्म का 100 करोड़ क्लब में शामिल होना इस बात पर भी निर्भर करेगा कि इसके कितने शोज चलाए जा रहे हैं। बुधवार की तुलना में गुरुवार को फिल्म के शोज घटा दिए गए। जहां बुधवार को फिल्म के 3,858 शोज रन किए गए थे, वहीं गुरुवार को यह देशभर में सिर्फ 3770 बार चलाई गई।

किन दो बड़ी फिल्मों के पीछे राजा शिवाजी?

राजा शिवाजी किन दो फिल्मों के पीछे है, यह आपको जानना जरूरी है। दरअसल मराठी सिनेमा की 2 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में सैराट और बईपन भारी देवा सबसे ऊपर हैं। इन दोनों ही फिल्मों को कमाई के मामले में रिकॉर्ड होल्डर माना जाता है। दोनों ही फिल्मों को पछाड़कर ही राजा शिवाजी वो खिताब हासिल कर पाएगी, जिसके पीछे यह लगातार लगी रही है। हालांकि फिल्म की कमाई की रफ्तार हर बढ़ते दिन के साथ सुस्त पड़ती जा रही है, ऐसे में क्या यह 100 करोड़ क्लब में शामिल भी हो पाएगी? इस सवाल का जवाब हमें वक्त के साथ ही मिलेगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।