Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRaja hindustani director once told that he was upset with juhi chawla for mistreated him, then he signed karisma
तुम भी माधुरी नहीं हो…जूही चावला के बुरे बर्ताव पर ऐसे दिया था राजा हिंदुस्तानी के डायरेक्टर ने जवाब

तुम भी माधुरी नहीं हो…जूही चावला के बुरे बर्ताव पर ऐसे दिया था राजा हिंदुस्तानी के डायरेक्टर ने जवाब

संक्षेप:

आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म राजा हिंदुस्तानी के लिए पहले डायरेक्टर जूही चावला से बात की थी। लेकिन जूही ने कुछ ऐसी बातें बोल दी थीं जो डायरेक्टर चुभ गई। उन्होंने एक्ट्रेस के माफी मांगने पर भी उन्हें फिल्म में कास्ट नहीं किया। 

Jan 04, 2026 08:53 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

1996 में आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म राजा हिंदुस्तानी रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी और म्यूजिक ने इस समय की ऑडियंस के बीच जबरदस्त प्रभाव डाला था। फिल्म ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म के लिए पहले जूही चावला को पसंद किया गया था। लेकिन उनके और डायरेक्टर धधर्मेश दर्शन के बीच कुछ ऐसी बातें हुई जिसके बाद जूही फिल्म से हमेशा के लिए बाहर हो गई। डायरेक्टर के मुताबिक जूही ने कुछ ऐसा कह दिया था जिससे उन्हें बहुत ठेस पहुंची और उन्होंने जूही को इस फिल्म में नहीं लेने का फैसला किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जूही चावला थीं राजा हिंदुस्तानी की पहली पसंद

1993 में एक फिल्म आई थी लुटेरे। इस फिल्म से डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने अपने डायरेक्टोरियल करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में सनी देओल के साथ जूही चावला हीरोइन थीं। अपनी पहली ही फिल्म से डायरेक्टर धर्मेश, जूही को जानते थे। पहली फिल्म लुटेरे हिट भी गई थी। ऐसे में जब धर्मेश दर्शन राजा हिंदुस्तानी जैसी फिल्म बनाने लगे तो सबसे पहले उनके दिमाग में जूही चावला का नाम आया। फिल्म के सिलसिले में डायरेक्टर ने एक्ट्रेस से मुलाकात भी की जो अच्छी नहीं रही।

ये भी पढ़ें:जब सनी देओल को अक्षय कुमार की मार्किट वैल्यू की वजह से कर दिया गया था रिजेक्ट
ये भी पढ़ें:जब अमिताभ बच्चन, सलमान खान समेत इन एक्टर्स पर भारी पड़ी थी गोविंदा की परफॉरमेंस
juhi chawla

जूही का कड़वा जवाब

धर्मेश ने राजा हिंदुस्तानी की कहानी जूही चावला को सुनाई। लेकिन एक्ट्रेस इस कहानी से खास इम्प्रेस नहीं थीं। उन्हें फिल्म में मसाला नहीं लगा। डायरेक्टर ने जूही को मनाने और फिल्म की कहानी समझाने के लिए कहा कि इस फिल्म की कहानी सूरज बडजात्या की हम आपके हैं की तरह साधारण है। लोगों को ये कहानी अच्छी लगेगी। लेकिन जूही को शायद माधुरी दीक्षित की फिल्म का उदाहरण पसंद नहीं आया और उन्होंने अपने ही अंदाज में कह दिया कि ‘आप सूरज बडजात्या नहीं हैं।’ डायरेक्टर धर्मेश ने बताया कि शायद उस समय जूही का ईगो उनपर हावी था। एक्ट्रेस की ये बातें उन्हें इतनी चुभ गई कि उन्होंने भी पलटकर कहा ‘तुम भी माधुरी दीक्षित नहीं हो’।

करिश्मा को ऐसे मिल गई फिल्म

जूही को धर्मेश की ये बातें बुरी लगीं और उन्होंने तुरंत राजा हिंदुस्तानी में काम करने से मना कर दिया। लेकिन अगले दिन जब उनका गुस्सा ठंडा हुआ तब उन्होंने डायरेक्टर को फोन कर माफी मांगी और फिर से मिलने के लिए कहा। धर्मेश भी मिलने के लिए तैयार हो गए। लेकिन अगले दिन जाकर उन्होंने अपनी फिल्म राजा हिंदुस्तानी की कहानी करिश्मा कपूर को सुना दी। करिश्मा को कहानी इतनी पसंद आई कि उन्होंने तुरंत आ कह दी। ऐसे इतना शानदार रोल जूही के साथ से निकलकर करिश्मा को मिल गया।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।