Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRaj Nidimoru still married to FIRST wife Shhyamali De Friend makes SHOCKING claim after wedding to Samantha Ruth Prabhu
सामंथा रुथ प्रभु के दूसरे पति राज निदिमोरू ने उन्हें दिया धोखा, नहीं लिया पहली पत्नी से तलाक?

सामंथा रुथ प्रभु के दूसरे पति राज निदिमोरू ने उन्हें दिया धोखा, नहीं लिया पहली पत्नी से तलाक?

संक्षेप:

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच राज की पहली पत्नी श्यामली की दोस्त ने दावा किया है कि श्यामली और राज का अभी तक तलाक नहीं हुआ है।

Dec 02, 2025 04:27 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने डायरेक्टर राज निदिमोरू से शादी की है। ये सिर्फ सामंथा की ही नहीं, राज की भी दूसरी शादी है। जी हां, सामंथा से पहले राज की श्यामली डे से शादी हुई थी। दोनों साल 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। साल 2022 में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें ये दावा किया था कि दोनों अलग हो गए हैं, लेकिन साल 2023 में श्यामली ने वैलेंटाइन डे पर पोस्ट शेयर कर इस दावे को खारिज कर दिया था। वहीं अब जब सामंथा और राज की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं तब श्यामली की दोस्त ने दावा किया है कि श्यामली और राज का तलाक अभी तक नहीं हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोस्त का दावा

श्यामली की दोस्त ने भावना तपाड़िया ने श्यामली द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर को री-शेयर किया है और लिखा है, “जो लोग मुझसे पूछ रहे हैं... पिछली बार जब मैंने चेक किया था तो श्यामली और राज शादीशुदा थे और पिछली बार से मेरा मतलब है अभी।”

भड़के लोग

भावना का पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग लिख रहे हैं कि राज ने सामंथा को धोखा दिया है। वहीं कुछ का कहना है कि सामंथा ने सारी बातें जानते हुए भी राज से शादी की है। बता दें, अभी तक भावना की पोस्ट पर न राज, न सामंथा और न श्यामली का कोई रिएक्शन आया है।

कौन हैं भावना और श्यामली?

भावना के इंस्टाग्राम बायो में लिखा है कि वह अमिताभ बच्चन के शो KBC में बतौर राइटर काम करती हैं और बिग बी उन्हें फॉलो भी करते हैं। वहीं श्यामली की बात करें तो ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वह आमिर खान की 'रंग दे बसंती' और अजय देवगन की 'ओमकारा' में असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। बाद में उन्होंने 2014 में राज और डीके की डायरेक्ट की हुई रोम-कॉम ‘हैप्पी एंडिंग’ में क्रिएटिव सुपरवाइजर के तौर पर काम किया था।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।