राज कपूर ने अपनी बेटी ऋतू की शादी का ये सीन इस फिल्म में किया था इस्तेमाल, जबरदस्त हुई कमाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर ने अपनी बड़ी बेटी की इतनी ग्रैंड शादी की थी जिसके चर्चे आज तक होते हैं। एक्टर ने इस शादी की वीडियो भी बनवाई थी। बाद में उन्होंने शादी का एक सीन अपनी फिल्म में इस्तेमाल किया था।

राज कपूर ने अपनी बेटी ऋतू की शादी का ये सीन इस फिल्म में किया था इस्तेमाल, जबरदस्त हुई कमाई

बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर अपनी फिल्मों के लिए दुनियाभर में मशहूर हुए। उनकी बनाई फिल्मों ने कई दशकों तक इंडस्ट्री पर राज किया। राज कपूर की गिनती इंडस्ट्री के सबसे अमीर फिल्ममेकर में होती थी। अमीरी ऐसी थी कि उनके घर होने वाली होली, दिवाली की पार्टी सालों याद की जाती थीं। ऐसी ही उनकी बड़ी बेटी ऋतू की शादी थी। ये इतनी ग्रैंड शादी थी जिसे सालों लोग नहीं भूल पाए। इस शादी की वीडियोग्राफी की गई थी। और राज कपूर ने अपनी एक खास फिल्म में शादी के एक सीन का इस्तेमाल कर लिया था।

ऋतू कपूर से बनी थीं ऋतू नंदा …हुई ग्रैंड शादी

ऋतु कपूर और बिजनेसमैन राजन नंदा की शादी बॉलीवुड की अब तक की सबसे ग्रैंड और यादगार शादियों में गिनी जाती है। यह शादी पूरे सात दिनों तक चली थी और इसमें देश की पॉलिटिक्स, बिजनेस और फिल्म जगत की कई बड़ी पर्सनालिटी शामिल हुई थीं। उस समय के कई मंत्री, राजपाल शादी में आए थे। उस समय राज कपूर ने अपने घर तक की टूटी सड़कको खुद ही बनवा दिया था जिससे बारातियों और मेहमानों को आने-जाने में दिक्कत नहीं हो। इसके अलावा कई तरह के खाने के आइटम थे। कई मशहूर सिंगर्स ने लाइव परफॉरमेंस दी थी। उस समय इस शादी के इतने चर्चे थे कि मीडिया में भी खबर छपी थी। लेकिन इसे प्राइवेट रखा गया था। एक भी तस्वीर या जानकारी मीडिया तक नहीं पहुंची थीं। हालांकि, अब इस शादी के चर्चे होते हैं।

raj kapoor

ये सीन इस फिल्म में किया था इस्तेमाल

राज कपूर ने बेटी की इस शादी को रिकॉर्ड करवाया था। शादी का एक वो भी पल रिकॉर्ड हुआ था जिसमें मेहमानों के स्वागत में आसमान में आतिशबाजी हुई थी। बाद में राज कपूर ने आतिशबाजी वाला ये असली सीन अपनी फिल्म प्रेम रोग में इस्तेमाल किया था। फिल्म प्रेम रोग भी जबरदस्त सफल हुई। ऋषि कपूर के करियर में इस फिल्म ने अहम योगदान दिया था।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।