राहुल गांधी ने किया कृति सैनन का सपोर्ट! इंस्टा पर लिखा- एक औरत क्या पहनती है..

लाइव हिन्दुस्तान
share

कृति सैनन अपने रक्षाबंधन वाले विज्ञापन के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं, अब लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें सपोर्ट किया है।

Rahul Gandhi and Kriti Sanon
राहुल गांधी ने कृति सैनन की पोस्ट को रीशेयर करते हुए इंस्टा पर उन्हें सपोर्ट किया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन का उनके राखी वाले विज्ञापन पर सपोर्ट किया। 'कॉकटेल' फेम एक्ट्रेस को उनके रक्षाबंधन वाले विज्ञापन के बाद से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में कृति सैनन ने इस मामले पर अपना पक्ष रखते हुए एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा कि कल्चर उनके दिल में है, नेकलाइन में नहीं। कृति सैनन ने अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा कि दूसरे लोगों को यह बोलना बंद कर देना चाहिए कि एक औरत को क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं। अब राहुल गांधी ने कृति सैनन की उसी पोस्ट को रीशेयर करते हुए इस मुद्दे पर उनका सपोर्ट किया है।

कृति के सपोर्ट में आए राहुल गांधी!

राहुल गांधी ने कृति सैनन की पोस्ट को इंस्टा स्टोरी पर रीशेयर करते हुए लिखा, "एक औरत क्या पहनती है, वह क्या करती है और कहां करती है, यह उसकी चॉइस है। औरतों को उनकी आजादी जीने के लिए ट्रोल करना बंद करो। पुरुषसत्तात्मक समाज नहीं चलेगा।" राहुल गांधी का यह रिएक्शन कृति सैनन की उस पोस्ट के बाद आया है, जिसमें उन्होंने रक्षा बंधन वाले अपने जूलरी विज्ञापन पर ट्रोलिंग के बाद अपना पक्ष रखा था। इस विज्ञापन में कृति सैनन को डीप नेक इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में दिखाया गया था।

कृति ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?

ट्रोलिंग के बाद कृति सैनन ने अपनी पोस्ट में लिखा, "त्यौहारों की खुशबू उन कपड़ों में नहीं है जो आप पहनते हैं, यह उन भावनाओं और अर्थों में है जो आप रीति-रिवाजों का निकालते हैं। रक्षाबंधन एक बंधन है किसी की रक्षा करने का। मैं और मेरी बहन एक दूसरे को राखी बांधते हैं। हम जानते हैं कि हम एक दूसरे को वैसे प्रोटेक्ट कर सकते हैं, जैसे शायद एक भाई करता। हम एक दूसरे की लंबी उम्र, खुशी और अच्छी सेहत की कामना करते हैं। हमारे लिए ये दुआ हमारे कुत्तों के लिए भी काम करती है। क्योंकि आखिरकार हम एक परिवार हैं।"

वर्क फ्रंट पर क्या कर रहीं कृति?

वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सैनन पिछले दिनों फिल्म 'कॉकटेल' में रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर के साथ काम करती नजर आई थीं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला और अभी यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेडिंग लिस्ट में बनी हुई है। इसके बाद कृति सैनन ने अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन फैंस उनकी फिल्मोग्राफी लिस्ट पर टकटकी लगाए बैठे हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडराहुल गांधी ने किया कृति का सपोर्ट! लिखा- एक औरत क्या पहनती है..