Ragini MMS 3: आमिर खान के बेटे जुनैद संग नजर आएंगी तमन्ना भाटिया, आया बड़ा अपडेट

Feb 12, 2026 08:17 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

रागिनी एमएमएस फिल्म के 2 पार्ट काफी पसंद किए गए हैं और अब इस फिल्म का तीसरा पार्ट आने वाला है वो भी अलग और हटके स्टार कास्ट के साथ जो फैंस को काफी एक्साइटेड करने वाली है।

Ragini MMS 3: आमिर खान के बेटे जुनैद संग नजर आएंगी तमन्ना भाटिया, आया बड़ा अपडेट

एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस का तीसरा पार्ट आने वाला है। इस फिल्म की अनाउंसमेंट से फैंस जितना खुश हुए, उतना ही अब हैरान होंगे जब उन्हें फिल्म की कास्ट का पता चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक रागिनी एमएमएस 3 में तमन्ना भाटिया और जुनैद खान साथ आ सकते हैं। अगर खबर सही हुई तो दोनों की यह जोड़ी पहली बार साथ काम करेगी।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक तमन्ना और जुनैद से फिल्म को लेकर बात की जा रही है। वहीं कहा तो यह भी जा रहा है कि शशांक घोष जिन्होंने पहला पार्ट डायरेक्ट किया था, वही अब तीसरे पार्ट को डायरेक्ट करेंगे। हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट आना बाकी है।

डायरेक्टर को लेकर रुकी थी बात

वहीं वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के प्रोडक्शन का काम कुछ समय के लिए रुक गया था। फिल्म के पहले डायरेक्टर शहीर राजिया जो पहले रागिनी एमएमएस 3 बनाने वाले थे उन्हें शेड्यूल की दिक्कत की वजह से हटा दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिर शहीर, नेटफ्लिक्स की एक सीरीज में काम कर रहे थे और उन्हें सेट पर रोज जाना पड़ता है जिससे रागिनी एमएमएस 3 की शूटिंग शेड्यूल क्लैश कर रही थी। आखिर में फिर उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी।

सुपरनेचुरल स्टोरी होगी

कहा ऐसा भी जा रहा है कि रागिनी 3 जो पहले हॉरर और बोल्ड कंटेंट से भरी थी अब तीसरे पार्ट में इसमें सुपरनेचुरल स्टोरी दिखाई जाएगी।

तमन्ना का हो सकता है आइटम सॉन्ग

बता दें कि रागिनी एमएमएस साल 2011 में आई थी जिसमें राजकुमार राव और कायनाज मोतिवाला लीड रोल में थे। इसके बाद साल 2014 में आई थी रागिनी एमएमएस 2 जिसमें सनी लियोनी लीड रोल में थीं। इस फिल्म का बेबी डॉल गाना भी काफी हिट था। अब तीसरे पार्ट में तमन्ना भी ऐसा कुछ आइटम नंबर दे सकती हैं।

तमन्ना और जुनैद के बाकी प्रोजेक्ट्स

तमन्ना और जुनैद के दूसरे अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो तमन्ना, वीवान फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में होंगे। वहीं दीपक मिश्रा और अरुनभ कुमार फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। यह एक माइथोलॉजी थ्रिलर फिल्म है जो मई 15 को रिलीज होगी।

इसके अलावा वह ओ रोमियो में भी नजर आएंगी जो 13 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर भी हैं।

वहीं जुनैद अब साई पल्लवी के साथ फिल्म एक दिन में नजर आने वाले हैं जिसे उनके पापा आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।