भीड़ में राघव जुयाल ने नहीं छोड़ा शहनाज गिल का हाथ, लोग बोले- डेट कर रहे हो तो बता भी दो
राघव जुयाल और शहनाज गिल के सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वायरल वीडियो में राघव और शहनाज एक दूसरे का हाथ थामे दिख रहे हैं। वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या दोनों ने एक दूसरे को डेट करने की बात ऑफीशियल कर दी है?

राघव जुयाल के जन्मदिन की पार्टी में इंडस्ट्री के कई पॉपुलर चेहरे नजर आए। इन चेहरों में राहव जुयाल के दोस्त आर्यन खान और बिग बॉस 13 में नजर आईं शहनाज गिल भी शामिल थे। राघव की बर्थडे पार्टी के कुछ वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में राघव और शहनाज एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इन वीडियो के वायरल होने पर सोशल मीडिया पर एक बार फिर दोनों की डेटिंग की चर्चा होने लगी है। इन वायरल वीडियो पर कुछ लोगों ने सिद्धार्थ शुक्ला को भी याद किया है।
फिर शुरू हुई राघव और शहनाज की डेटिंग की चर्चा
साल 2023 में सोशल मीडिया पर शहनाज गिल और राघव जुयाल की डेटिंग की चर्चा शुरू हुई थी। उस वक्त न तो शहनाज और न राघव ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया दी। अब दोनों की वीडियो सामने आने के बाद लोग पूछ रहे हैं क्या राघव और शहनाज ने डेटिंग की बात ऑफीशियल कर दी है?
हाथों में हाथ डाले नजर आए राघव और शहनाज
राघव और शहनाज का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दोनों लोग पार्टी से बाहर आते दिख रहे हैं। सीढ़ियों से राघव और शहनाज एक साथ हाथों में हाथ डाले नीचे उतरते नजर आ रहे हैं। राघव और शहनाज जब बाहर आते हैं तो पैप्स और फैन्स उन्हें घेर लेते हैं। भीड़ में घिरे राघव शहनाज का हाथ कसके थामे रखते हैं। इसके बाद शहनाज और राघव एक ही गाड़ी में जाकर बैठते हैं।
राघव के साथ गाड़ी में बैठीं शहनाज गिल
गाड़ी में बैठने का भी शहनाज और राघव का वीडियो वायरल हो रहा है। पहले राघव गाड़ी में बैठते हैं। इसके बाद वो शहनाज को अंदर बिठाते हैं। गाड़ी का दरवाजा बंद होने से पहले नजर आता है कि राघव शहनाज को दूसरी साइड भेजने के लिए उठाते हैं। इसको देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि शहनाज राघव की गोद में बैठी थी।
क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स?
राघव और शहनाज की वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के भी रिएक्शन आए हैं। एक यूजर ने लिखा- राघव जिस तरह से शहनाज का बचाव कर रहे हैं, वो बहुत स्वीट है। एक ने लिखा- शहनाज आप इस दुनिया की हर खुशी डिजर्व करती हैं। एक ने कहा- ये दोनों डेट कर रहे हैं। अब बस इस चीज को खुद ऑफीशियल भी कर दो प्लीज। आप दोनों को साथ में देखकर खुशी होती है। एक ने लिखा- अगर डेट कर रहे हो तो बता भी दो यार। कुछ लोगों ने कमेंट सेक्शन में सिद्धार्थ शुक्ला को भी याद किया। लोग कह रहे हैं कि अगर शहनाज लाइफ में आगे बढ़ती है तो काफी ज्यादा खुशी होगी।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


