ABCD 3 में वरुण धवन को रिप्लेस कर खुद हीरो बनना चाहते राघव जुयाल, शाहरुख के परिवार के बारे में कही ये बात

ABCD 3 में वरुण धवन को रिप्लेस कर खुद हीरो बनना चाहते राघव जुयाल, शाहरुख के परिवार के बारे में कही ये बात

संक्षेप:

आर्यन खान की वेब सीरीज में काम करने वाले एक्टर राघव जुयाल ने हाल में बताया कि अब वो बैकग्राउंड एक्टर नहीं स्टार बनना चाहते हैं। शाहरुख खान के परिवार पर भी अपनी बात कही। 

Oct 13, 2025 12:34 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी उनकी पहली सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में राघव जुयाल ने अपनी दमदार परफॉरमेंस से ऑडियंस का दिल जीत लिया। शो के बाद अब राघव, शाहरुख खान और सुहाना खान की फिल्म किंग में भी नजर आने वाले हैं। इस तरह वह शाहरुख खान के पूरे परिवार के साथ काम करने वाले पहले कलाकार बन गए हैं। इस पर राघव ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब तो वो मुझे अडॉप्ट करने वाले हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आर्यन खान को भरोसा

राघव ने बताया कि सेट पर उनकी और आर्यन की बॉन्डिंग बेहद खास थी। उन्होंने कहा, “मेरा और आर्यन का कॉम्बिनेशन बहुत डेडली है। हम ज़्यादातर सीन सेट पर ही बना लेते थे। कॉमेडी को लेकर हमारी सोच बहुत मिलती है। आर्यन बाकी एक्टर्स को सीन दिखाकर समझाते थे, लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं करते थे। शायद उन्हें मुझ पर बहुत भरोसा था।”

वरुण को रिप्लेस कर बनना चाहते हैं हीरो

राघव ने ये भी बताया कि ‘किल’ के बाद उनके पास करीब 400 स्क्रिप्ट्स आईं, लेकिन उन्होंने हर प्रोजेक्ट को सोच-समझकर चुना। उन्होंने कहा, “अब मैं सिर्फ वही काम करना चाहता हूं जिसमें दम हो। मेरा सपना है देश का सबसे बड़ा सुपरस्टार बनना। पहले मैं ABCD 2 में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ बैकग्राउंड डांसर था, अब मैं चाहता हूं कि ABCD 3 में हीरो बनूं,” उन्होंने मुस्कराते हुए कहा।

इमरान हाशमी के साथ सीन वायरल

सीरीज के वायरल इमरान हाशमी वाले सीन पर भी राघव ने खुलासा किया। उन्होंने बताया, “वो गाना ‘कहो ना कहो’ अब मेरा बन गया है। ये सीन हमने पहले ही सोच लिया था, लेकिन जब पहली बार इमरान सर के सामने हुआ तो सेट पर सब हंसने लगे। इमरान सर बहुत कमिटेड एक्टर हैं, उन्होंने सीन बीच में छोड़ा भी नहीं। आर्यन खुद भी पीछे खड़े होकर हंसी छिपा रहे थे।”

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।