शहनाज गिल को भीड़ से बचाने पर राघव जुयाल बोले- मरते दम तक रक्षा करूंगा
राघव जुयाल और शहनाज गिल का कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जहां राघव, शहनाज को भीड़ से बचाते हुए अपनी गाड़ी में लेकर गए थे।

राघव जुयाल का कुछ समय से शहनाज गिल के साथ नाम जोड़ा जा रहा है। कुछ दिनों पहले राघव के बर्थडे का एक वीडियो भी दोनों का वायरल हुआ था जब राघव ने भीड़ से बचाते हुए शहनाज की प्रोटेक्शन की थी। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और इसके बाद से तो दोनों के रिलेशन की खबर को और हवा मिल गई थी। अब उस इंसिडेंट पर राघव का रिएक्शन आ गया है।
अगर जरूरत पड़ती तो पंच भी मार देता
राघव ने पिंकविला से बात करते हुए कहा, ‘मेरे पैरेंट्स ने मुझे एक परफेक्ट आदमी के तौर पर बड़ा किया है। अगर आप मेरे साथ होते वहां पर या कोई भी महिला होती तब भी ऐसा करता और उस दौरान कुछ आदमियों ने उन पर झपट्टा मार दिया था। अगर जरूरत पड़ती तो मैं उन्हें एक पंच भी मार देता है। मेरी परवरिश ऐसी हुई है। मैं ऐसे नहीं कि वहां खड़ा रहता और बोलता कि मैं ये नहीं कर सकता। मैं अपने दोस्तों, परिवार या कोई भी महिला जो मेरे साथ है उसे मरते दम तक प्रोटेक्ट करूंगा। चाहे कोई भी महिला हो, बस यही मेरा नेचर है।’
मैं महिलाओं की हमेशा रिस्पेक्ट करता हूं
राघव ने आगे कहा, ‘मेरा डांस, मेरी आर्ट और सैक्रड फेमिनिन को दर्शाती है। लेकिन जब सिचुएशन की डिमांड होती है तो मैं अपने पैरेंट्स की वैल्यू के साथ अपनी बहन, दोस्त और महिलाओं की रिस्पेक्ट करता हूं और उन्हें प्रोटेक्ट करता हूं।’
पब्लिक इमेज को बीच में नहीं लेकर आता
राघव का यह भी कहना है कि उनकी पब्लिक इमेज ऐसे में बीच में नहीं आती है। वह ऐसे खड़े होकर किसी महिला को परेशान नहीं देख सकते हैं। वह बोले, अगर ऐसा कुछ होता है तो मैं जानता हूं कि कैसे इसे हैंडल करना है। मैं नहीं सोचता कि मेरी स्टार इमेज है या पब्लिक इमेज।
राघव संग डेटिंग खबरों पर बोली थीं शहनाज
बता दें कि कुछ दिनों पहले जब शहनाज से राघव के साथ उनकी डेटिंग की खबरों को लेकर पूछा था तो उन्होंने कहा था, नो पर्सनल सवाल प्लीज। मेरे दोस्त की फिल्म आ रही है भाई तेरा स्टार है। आप प्लीज उसको सपोर्ट करो। वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है, उसकी फिल्म चलनी बहुत जरूरी है।
राघव की फिल्म भाई तेरा स्टार है
राघव की फिल्म भाई तेरा स्टार है कि बात करें तो मूवी को विवेक बी. अग्रवाल डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में राघव के साथ संजय कपूर, निहारिका एनएम भी अहम किरदार में हैं। फिल्म 30 जुलाई को रिलीज होगी।


