ना सलमान ना शाहरुख, राधिका अंबानी पर इस बॉलीवुड एक्टर की फिल्म ने डाला असर, बताया- लास्ट बार देखा कौन सा ओटीटी शो

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

 राधिका अंबानी हाल ही में इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस के हेडक्वार्टर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कई जरूरी टॉपिक्स पर बात की। ऐसे में राधिका के जवाबों ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। साथ ही राधिका ने बताया कि महिलाओं का इंडिपेंडेंट होना कितना जरूरी है।

ना सलमान ना शाहरुख, राधिका अंबानी पर इस बॉलीवुड एक्टर की फिल्म ने डाला असर, बताया- लास्ट बार देखा कौन सा ओटीटी शो

अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका अंबानी अपने सरल स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। राधिका हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें अक्सर अंबानी परिवार के इवेंट में आगे देखा जाता है। ऐसे में एक बार फिर से मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका चर्चा में आई हैं। राधिका ने हाल ही में एक इवेंट में बताया कि किस फिल्म का उन पर और उनके जीवन पर सबसे ज्यादा असर पड़ा। आइए जानते हैं कौन सी है वो फिल्म?

महिलाओं का इंडिपेंडेंट होना कितना जरुरी

राधिका अंबानी हाल ही में इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस के हेडक्वार्टर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कई जरूरी टॉपिक्स पर बात की। ऐसे में राधिका के जवाबों ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। साथ ही राधिका ने बताया कि महिलाओं का इंडिपेंडेंट होना कितना जरूरी है। ऐसे में रैपिड फायर राउंड में राधिका से फिल्म और बुक्स को लेकर बात की गई।

राधिका ने बताया कौन सी किताब पढ़नी चाहिए?

इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस इवेंट में राधिका ने रैपिड फायर राउंड में फिल्म और बुक्स को लेकर बात की। इस दौरान राधिका से पूछा गया कि कौन सी किताब है हर किसी को पढ़नी ही चाहिए। इस पर उन्होंने जिस किताब का नाम लिया उसे सुनकर यकीनन आप खुश हो जाएंगे। राधिका ने बिना देरी किए कहा कि हर किसी को 'भगवत गीता' पढ़नी चाहिए।

राधिका पर पड़ा इस फिल्म का गहरा असर

इसके बाद राधिका से सवाल किया गया कि उनके जीवन पर किस फिल्म ने प्रभाव डाला। इस पर राधिका ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर 'लगान' का नाम लिया। राधिका ने बताया कि 'लगान' ने उनपर एक गहरा असर छोड़ा है।

लास्ट ओटीटी शो कौन सा देखा

फिल्म और किताब के साथ-साथ राधिका अंबानी से ओटीटी को लेकर भी सवाल पूछा गया। राधिका से सवाल किया गया कि उन्होंने लास्ट ओटीटी शो कौन सा देखा। राधिका ने बाता कि उन्होंने लास्ट ओटीटी शो 'फ्रेंड्स' देखा। साथ ही आज के यूथ को लेकर भी राधिका से सवाल किया गया कि उनके दिमाग में आज के यूथ का जिक्र होते ही क्या आता है। राधिका ने कहा 'फ्यूचर'। साथ ही राधिका ने बताया कि इंडिया का जिक्र सुनते ही उनके दिमाग में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आते हैं।

16 साल की उम्र में पता होनी चाहिए ये बात

राधिका से पूछा गया कि आपको क्या लगता है कि 16 साल की उम्र में क्या ऐसी चीज है जो युवाओं को पता होनी चाहिए। इस पर उन्होंने कहा कि पहली बार किसी को भी हारने से डरना नहीं चाहिए। अगर आप बड़े सपने देखेंगे तो यकीन वो पूरे होंगे। आपको सिर्फ छोटी-छोटी चीजें करनी होती हैं, बाकी सब हो जाता है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।