सबकी बेइज्जती करने वाले राज कुमार कभी ओम पुरी की खिल्ली क्यों नहीं उड़ा पाए? एक्स-वाइफ ने बताया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ओम पुरी जब इंडस्ट्री में आए तो शबाना आजमी ने उनके लुक्स की खिल्ली उड़ाई थी। एक्टर को डर था कि सबको बेइज्जत करने वाले राज कुमार भी उनको कुछ बोल सकते हैं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

om puri

दिवंगत एक्टर राज कुमार अपने मूडी नेचर के लिए जाने जाते थे। वह सेट पर किसी की भी बेइज्जती मुंह पर कर देते थे लेकिन ओम पुरी के साथ काम करने पर उन्होंने ऐसा नहीं किया। हालांकि ओम पुरी जब उनके साथ काम करने जा रहे थे तो इस बात की चिंता थी कि राज कुमार कुछ बोल ना दें। उन्होंने तय कर रखा था कि राज कुमार कुछ बोलेंगे तो वह फिल्म छोड़ देंगे। ओम पुरी की वाइफ ने कुछ किस्से बताए हैं कि कैसे इंडस्ट्री में नए लोगों को बेइज्जत किया जाता था।

लोग नए बंदे को करते हैं टारगेट

सीमा हिंदी रश से बात कर रही थीं। उन्होंने बताया, 'उन्होंने चैलेंजेज फेस किए थे। जब आप नए होते हैं तो सीनियर्स आपके साथ अच्छा बर्ताव नहीं करते। लोगों को अपने पैसे, नाम और शोहरत का घमंड होता है। इसलिए वे नए बंदे को टारगेट करते हैं। वे अलग-अलग तरह से आपको ह्यूमिलिएट करते हैं। कभी आप इग्नोर कर देते हो और कभी झगड़ते हो। उनको भी इन सब चीजों का सामना करना पड़ा था। जब वह स्टार बन गए, उन्होंने जूनियर्स के साथ कभी उस तरह का व्यवहार नहीं किया, कभी बुरी तरह बर्ताव नहीं किया।'

शबाना आजमी ने किया था कमेंट

सीमा ने बताया कि शबाना आजमी ने उनसे क्या कहा था। वह बोलीं, 'शबाना आजमी ने एक बार ओम पुरी साहब और नसीर साहब पर कमेंट किया था। वे खड़े थे और वह बोलीं, 'तुम दोनों की ऐसी शकल लेकर आने की हिम्मत कैसे हुई इस इंडस्ट्री में।' वो सही भी था लेकिन टैलेंट आपको कभी निराश नहीं होने देता।

कुछ नहीं बोल पाए राज कुमार

सीमा ने ओम पुरी और राज कुमार के साथ काम करने की घटना भी बताई। उन्होंने बताया, 'वह अपने आखिरी दिनों तक राज कुमार साहब के साथ काम करते रहे। पुरी साहब परेशान थे, उन्होंने किसी का अपमान नहीं किया तो किसी से बेइज्जती सह भी नहीं पाते थे। उन्होंने सोच रखा था कि अगर राज कुमार साहब ने उनसे कुछ कहा तो वह फिल्म छोड़ देंगे। पर उनकी पर्सनैलिटी, क्राफ्ट और एटिट्यूड की वजह से राज कुमार साहब कभी उनको बेइज्जत करने की हिम्मत नहीं कर पाए।

जीनत अमान की भी की थी इंसल्ट

सीमा बताती हैं, 'राज कुमार साहब किसी को कुछ भी बोल देते थे। कुछ लोग ऐसे होते हैं। उन्होंने कमल हासन और जीनत अमान की बेइज्जती भी की थी। जीनत फिल्म की हिरोइन थीं और राज कुमार कैरेक्टर आर्टिस्ट। राज कुमार ने उनसे कहा, 'तुम यंग और सुंदर हो, फिल्मों में एक्टिंग क्यों नहीं करतीं? वह उस वक्त बड़ी एक्ट्रेस थीं लेकिन वह उनकी इंसल्ट करना चाहते थे। उनके ऐसे कई किस्से हैं।'

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।