आर माधवन का वेलनेस कंपनी पर फूटा गुस्सा, बिना इजाजत इस्तेमाल की एक्टर की 'वेट लॉस' वाली क्लिप; भेजा लीगल नोटिस

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वेलनेस कंपनी को टैग करके इस बात पर नाराजगी जाहिर की है कि उन्होंने एक्टर की एक वीडियो क्लिप बिना इजाजत के इस्तेमाल की है। माधव ने कहा है कि उन्होंने वेलनेस कंपनी को लीगल नोटिस भी भेजा है। 

आर माधवन का वेलनेस कंपनी पर फूटा गुस्सा, बिना इजाजत इस्तेमाल की एक्टर की 'वेट लॉस' वाली क्लिप; भेजा लीगल नोटिस

आर माधवन ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वेलनेस कंपनी को टैग करके उन पर भड़ास निकाली है। आर माधवन का दावा है कि वेलनेस कंपनी ने उनकी एक इंटरव्यू की क्लिप उनकी बिना इजाजत के अपने प्रमोशन के लिए इस्तेमाल की है। आर माधवन ने कहा कि उन्होंने वेलनेस कंपनी को लीगल नोटिस भेज दिया है। आर माधवन ने बताया कि वेलनेस कंपनी ने उनकी क्लिप को इस तरह इस्तेमाल किया है जैसे कि वो उनके प्रोडक्ट का प्रमोशन कर रहे हैं।

वेलनेस कंपनी पर भड़के आर माधवन

आर माधवन ने वेलनेस कंपनी की उस क्लिप का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है। उस स्क्रीनशॉट पर माधवन ने लिखा- इस रील से ऐसा लग रहा है कि मैं इनके प्रोडक्ट्स का प्रचार कर रहा हूं। इन्होंने मेरे एक इंटरव्यू से एक क्लिप निकाली है, बिना मेरी इजाजत के, और उसे इस तरह इस्तेमाल किया है जैसे मैं इनके प्रोडक्ट्स का प्रचार कर रहा हूं। पब्लिक कैसे इन लोगों और इनके ट्रीटमेंट पर भरोसा करेगी? शर्मनाक। इसी के साथ उन्होंने बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा- फ्रॉड अलर्ट।

आर माधवन ने बताया- वेलनेस कंपनी को भेजा लीगल नोटिस

इस पोस्ट के साथ धुरंधर एक्टर ने कैप्शन लिखा- कितनी शर्म की बात है। इन लोगों और कंपनी ने कैसे सोचा कि वो इससे बचकर निकल सकते हैं। आप किसी के इंटरव्यू के क्लिप लेकर अपने प्रचार के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते। लीगल नोटिस भेज दिया गया है। ऐसे लोगों और ऑर्गेनाइजेशन से सावधान रहें।

आर माधवन के पोस्ट पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

आर माधवन के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन आए हैं। एक यूजर ने लिखा- अच्छा लगा मैडी सर आपने ये किया। एक ने लिखा- सर हमसे ये साझा करने के लिए बहुत शुक्रिया। एक ने लिखा- सर आपको ये कल बताना चाहिए था। मैंने कल ही इस कंपनी को अपना ब्लड सैंपल दिया है। मैंने यही सोचकर ब्लड सैंपल दिया कि आप प्रमोशन कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर भी इस कंपनी को प्रमोट कर रही थीं एक वीडियो में, क्या वो भी नकली था? एक ने लिखा- सर अच्छा हुआ आपने ये लिखा क्योंकि ये लोग बहुत ज्यादा इंस्टा पर वायरल हो रहे हैं। झूठ बोलकर वायरल होना ठीक नहीं है।

आर माधवन ने जिस कंपनी को टैग किया उसका यूजर नेम है @join.elevate.now है। इस कंपनी के इंस्टाग्राम पर 57.4 के फॉलोअर्स हैं। वहीं, ये कंपनी इंस्टा पर 8 लोगों को फॉलो करती है। आर माधवन की क्लिप जिसका इस्तेमाल किया गया है वो आर माधवन के साल 2024 के एक इंटरव्यू की क्लिप है जिसमें आर माधवन ने बताया था कि कैसे उन्होंने 21 दिनों में वेट लॉस किया था।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।