Padma Awards: माधवन ने झुकाया सिर तो अल्का याग्निक ने छुए पीएम मोदी के पैर; ये स्टार्स हुए राष्ट्रपति मुर्मू से सम्मानित

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मंगलवार को पद्म अवॉर्ड्स हुए और इस दौरान सिनेमा इंडस्ट्री के कई दिग्गजों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म अवॉर्ड्स मिले। इस लिस्ट में आर माधवन भी शामिल थे।

अल्का याग्निक और आर माधवन

आर माधवन को मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मान मिला है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि माधवन आते हैं और पहले पीएम नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाते हैं और सिर झुकाते हैं। फिर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म अवॉर्ड लेकर आते हैं।

माधवन इस दौरान ब्लू कलर का ट्रेडिशनल सूट पहना था जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने इयरिंग्स पहने थे जो उनके लुक को और अट्रैक्टिव बना रहा था।

लोग बोले आप डिजर्विंग हो

इस वीडियो पर लोगों के बहुत रिएक्शन आ रहे हैं। कोई लिख रहा है कि माधवन डिजर्विंग हैं। किसी ने लिखा कि आपको बहुत-बहुत बधाई।

माधवन ने बोला था सबके आशीर्वाद से हुआ

जब माधवन को अवॉर्ड मिलने की अनाउंसमेंट की गई थी तब एक्टर ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, ‘मैं काफी सम्मान के साथ इस अवॉर्ड को एक्सेप्ट करता हूं। इस अवॉर्ड को पाना मेरे सपने से भी परे था। मैं इसे अपने परिवार के बिहाफ में एक्सेप्ट करता हूं। यह पहचान मुझे मेरे मेन्टॉर्स के आशीर्वाद, मेरे शुभचिंतक के प्यार और पब्लिक के सपोर्ट से मिला है। इन सबकी वजह से मेरी जर्नी इतनी शानदार रही है।’

माधवन ने आगे लिखा, ‘मैं इस अवॉर्ड को सिर्फ एक अवॉर्ड के तौर पर नहीं ले रहा बल्कि एक जिम्मेदारी के तौर पर। मैं आशा करता हूं कि आगे भी आने वाले सालों में मैं अपने काम से सबका दिल जीत पाऊं।’

बता दें कि माधवन ने तमिल और हिंदी सिनेमा में काम किया है। हाल ही में वह धुरंधर 2 में नजर आए थे जो भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है।

अल्का याग्निक को मिला पद्म भूषण

वैसे माधवन के अलावा अल्का याग्निक को भी पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस दौरान अल्का भी पहले प्रधानमंत्री नरेंद मोदी से मिली थीं। इस दौरान अल्का थोड़ी कमजोर लग रही थीं। उन्हें एक महिला पकड़कर ला रही हैं। अल्का पहले पीएम मोदी के पैर छूती हैं और फिर अवॉर्ड से सम्मानित होती हैं।

सतीश शाह को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित

वहीं सतीश शाह को मरणोपरांत पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उनके भाई अरविंद ने इस अवॉर्ड को लिया है।

वैसे इनके अलावा अन्य भी आर्टिस्ट को भी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। एक्टर मगंति मुर्ली मोहन, राजेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार रस्तोगी और फोल्क आर्टिस्ट गुरु संग्युसंग को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।